spot_img
spot_img
spot_img

CM बोले- हर गांव में होगा ओपन एयर जिम और खेल का मैदान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थे। यहां पर उन्होंने म्योहाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया। इस समारोह में सीएम मुख्य अतिथि के रूप में आए थे। उन्होंने ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खिलाड़ियों और उनके द्वारा प्राप्त उपलब्धिओं की प्रशंसा की। उन्‍होंने कहा कि अब राज्‍य में खेल की सुविधाएं बढेंगी। हर गांव में ओपन एयर जिम और खेल का मैदान बनाया जाएगा।

प्रयागराज में स्मार्ट सिटी योजना के तहत 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे

सीएम योगी ने यह भी कहा कि कला जगत के महानायक अमिताभ बच्चन के नाम से अब इस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को जाना जाता है। यह भी बड़ी उपलब्धि है। कहा कि किसी भी संस्था-संस्थान के लिए स्वर्ण जयंती महत्वपूर्ण होता है। इसलिए इस कांप्लेक्स को और आगे ले जाने के लिए सभी मिलकर प्रयास करें। सीएम ने कहा कि खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रयागराज में स्मार्ट सिटी योजना के तहत 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसमें 60 करोड़ रुपये म्योहाल कांप्लेक्स में खेल गतिविधियों के विकास में खर्च होंगे। बताया कि विभिन्न स्कूलों और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 10-10 करोड़ तथा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में खेल सुविधाएं बढ़ाने के लिए 7 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने ओपन एयर जिम के लिए 4 करोड़ 25 लाख, 60 स्थानों पर बच्चों के खेलकूद व मनोरंजन के लिए मल्टी एक्टिविटी सेंटर के लिए दो करोड़ 80 लाख रुपये तथा नौकायन के लिए दो करोड़ रुपये भी स्वीकृत किए हैं। सीएम ने यह भी कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं तथा  इसमें भाग लेने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें :शुरू हुआ फुटबॉल का महाकुंभ ISL, टूर्नामेंट से पहले नीता अंबानी ने फैंस में भरा जोश

इसे भी पढ़ें : दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर और संजय मांजरेकर ने रांची के इस होटल में किया डिनर

इसे भी पढ़ें :धोनी IPL 2023 में खेलेंगे या नहीं, खुद किया खुलासा… देखें

इसे भी पढ़ें :शानदार प्रदर्शन : T20 महिला एशिया कप में इंडिया ने बांग्लादेश को चटाई धूल

इसे भी पढ़ें :Under-17 FIFA World Cup Football में झारखंड की बेटियां करेंगी देश को रिप्रजेंट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

‘बेटी’ को ले गया मौ’त के मुहाने पर, फिर…

UP : रिश्तों की दुनिया में पिता को बेटी...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

जमीन देने वाले किसान बोले, CM योगी ने हवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज में बैठा दिया…

UP : उत्तर प्रदेश के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...