spot_img
spot_img
spot_img

दिल्ली दौरे पर CM, अधिकारियों को दिये ये निर्देश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने आज नई दिल्ली दौरे के दौरान नवनिर्मित झारखंड भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश ये। CM ने कहा कि झारखंड भवन राजधानी दिल्ली में राज्य का प्रतिनिधित्व करता है, ऐसे में यहां आने वाले अतिथियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलनी चाहिये। उन्होंने भवन की नियमित साफ-सफाई, मेंटेनेंस, तथा सुरक्षा प्रबंधों को हर हाल में उचित बनाये रखने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि झारखंड भवन न केवल अतिथियों के ठहरने का स्थान है, बल्कि यह राज्य की सांस्कृतिक पहचान और गरिमा का प्रतीक भी है, अतः इसकी प्रत्येक व्यवस्था में गुणवत्ता और गरिमा बनाये रखी जाये। निरीक्षण के दौरान CM ने अतिथि कक्ष, कांफ्रेंस हॉल, डाइनिंग हॉल समेत भवन के अन्य हिस्सों का बारीकी से अवलोकन किया और आवश्यक सुधारों की ओर अधिकारियों का ध्यान दिलाया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ नमन विक्सल कोनगाड़ी, राजेश कच्छप, सोनाराम सिंकू, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्थानिक आयुक्त अरवा राजकमल तथा झारखंड भवन, नई दिल्ली के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

पहली नजर का प्यार, हकीकत या केवल एहसास? क्या कहता है विज्ञान… जानें

Kohramlive : फिल्मों में अक्सर आपने देखा होगा, नजरें...

कौन है मृतक? मोबाइल कॉल ने खोला राज, पुलिस जांच में जुटी…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर पंचायत...