Kohramlive: छठ त्यौहार के पहले गंगा नदी में बाढ़ आ जाने की वजह से घाटों पर छठ पूजा करना मुश्किल है। ऐसे में प्रशासन छठ पूजा के लिए विकल्प की तलाश कर रहा है। इसी के मद्देनजर सीएम नीतीश कुमार छठ घाटों का निरीक्षण करने के लिए निकले थे। मुख्यमंत्री स्टीमर पर सवार होकर गंगा नदी में घाटों का निरीक्षण करने निकले थे। एएनआई के हवाले से मिली खबर के मुताबिक सीएम की बोट जेपी सेतु के एक पिलर से टकरा गई। एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक स्टीमर पर सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार पिलर से टकराने से स्टीमर को भी क्षति पहुंची। स्टीमर में सवार सभी लोग अचानक हिल गये। सीएम और उनके साथ मौजूद सभी पदाधिकारी दूसरे स्टीमर से बाहर निकले। उनके साथ एक स्टीमर भी चल रही थी। बाहर निकले सड़क मार्ग से सीएम आवास लौटे।
Patna | Bihar CM Nitish Kumar’s boat collided with a pillar of JP Setu during the inspection of Chhath Ghat situated on the bank of river Ganga today. All onboard the boat including the CM are safe. pic.twitter.com/ga8vusRtjH
— ANI (@ANI) October 15, 2022
सीएम नीतीश ने छठ घाटों का किया मुआयना
दानापुर के नासरीगंज से पटना सिटी के गायघाट तक स्ट्रीमर पर सवार होकर छठ घाटों का मुआयना किया गया। इस दौरान सीएम ने सफाई, सुरक्षा एवं स्वच्छता के संबंध में पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए और कहा कि हर हाल में छठ व्रतियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित किया जाए। उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान सीएम कैलावे जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार मुख्य सचिव आमिर सुबहानी समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :यात्रियों से भरी बस में विस्फोट, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें :विधायक को बीच रोड पर घेरने की कोशिश, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें :चमकता रहे सुहाग का सिन्दूर
इसे भी पढ़ें :झारखंड के 4 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर और पोस्टिंग
इसे भी पढ़ें :रोकने-टोकने और धरने वाला कोई नहीं… देखें














