spot_img
spot_img
spot_img

CM ममता बनर्जी इस्तीफा देने को तैयार, क्या बोली… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बंगाल की CM ममता बनर्जी ने गुरुवार को मीडिया से कहा कि मैं उन लोगों से माफी मांगना चाहती हूं, जिन्हें लगा था कि आज डॉक्टरों और सरकार के बीच बातचीत हो जायेगी और इस आंदोलन का हल निकलेगा। अगर लोग चाहते हैं तो मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं। मैं भी आरजी कर मेडिकल कॉलेज के रेप-मर्डर केस में इंसाफ चाहती हूं। CM ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का दो घंटे तक इंतजार किया, लेकिन वे बातचीत के लिए तैयार ही नहीं हुये। जूनियर डॉक्टर्स के काम रोक देने के चलते अब तक 27 लोगों की जान गई है। वहीं, 7 लाख से ज्यादा मरीजों की हालत खराब है। इसके बावजूद मैं उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लूंगी, बड़े होने के नाते मैंने उन्हें माफ किया। CM ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप-मर्डर का मामला कोर्ट में है, ऐसे में हम इस मीटिंग की लाइव स्ट्रीमिंग की इजाजत नहीं दे सकते थे। यहां याद दिला दें कि गुजरे 34 दिनों से कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप-मर्डर केस को लेकर जूनियर डॉक्टर्स प्रदर्शन कर रहे हैं। बातचीत की यह तीसरी पहल थी। डॉक्टर्स ने पिछले दो प्रस्तावों को खारिज कर दिया था।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...