UP : CM योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिसकर्मियों के लिए तीन बड़े ऐलान किये हैं। सरकार ने वर्दी भत्ता, मोटरसाइकिल भत्ता और मोबाइल रिचार्ज भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की है।
किसे कितना मिलेगा बढ़ा हुआ भत्ता?
PPS अधिकारियों का वर्दी भत्ता: सालाना ₹6,400 से बढ़ाकर ₹15,000।
इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर का बाइक भत्ता: ₹700 से बढ़ाकर ₹1,000 प्रतिमाह।
पुलिसकर्मियों का मोबाइल रिचार्ज भत्ता: ₹2,000 से बढ़ाकर ₹2,500।
शहीद जवानों के परिवारों को सम्मान
समारोह में मुख्यमंत्री ने ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले 6 पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शहीद परिवारों का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार अब तक शहीदों के आश्रितों को ₹425 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता दे चुकी है। CM योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। उन्होंने पुलिस को राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर कार्रवाई करने की बात कही। मुख्यमंत्री के मुताबिक, पुलिस प्रशिक्षण क्षमता बढ़ाने के साथ साइबर अपराधों और महिला सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।








