रांची : CM हेमंत सोरेन ने सुनीं लोगों की समस्याएं। रांची के कांके रोड स्थित सीएम आवास में अपनी शिकायतों का आवेदन लेकर पहुंचे थे फरियादी। सीएम खुद उनके पास पहुंचे और उनसे आवेदन लिया। सीएम ने खुद उनसे उनकी समस्याएं पूछीं। इसके बाद संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
CM ने पानी, बिजली से जुड़ी समस्याएं जानीं
इस अवसर पर पहुंचे आम जनता ने पानी, बिजली, सड़क, पेंशन, आवास इत्यादि से जुड़ी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस दौरान सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं बताईं।
इसे भी पढ़ें : रांची के बड़े ठेकेदार अरविंद सिंह की गढ़वा में गोली लगने से मौत
जन समस्याओं को दूर करना हमारी प्राथमिकता : सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राज्य में जन समस्याओं को दूर करने का निरंतर प्रयास कर रही है। वर्तमान सरकार का पूरा प्रयास है कि मूलभूत और बुनियादी सुविधाओं को आपके गांव-घर तक पहुंचाएं। आप सभी के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन हो, यह हमारी सरकार की प्राथमिकता है।
इसे भी पढ़ें : रांची के बड़े ठेकेदार अरविंद सिंह की गढ़वा में गोली लगने से मौत










