Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद CM नीतीश कुमार आज पहली बार दिल्ली पहुंचेंगे। आधिकारिक तौर पर वे आंख के इलाज और नियमित स्वास्थ्य जांच के लिये गये हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से उनकी मुलाकात भी प्रस्तावित है। राजनीतिक हलकों में इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। जानकारों के मुताबिक, दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा और जदयू के बीच आगामी राजनीतिक रणनीति, सीटों के तालमेल और संभावित कैबिनेट विस्तार पर चर्चा हो सकती है। हाल के दिनों में भाजपा के संगठनात्मक बदलाव, खासकर नितिन नवीन को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद, बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। ऐसे में नीतीश कुमार का यह दौरा NDA की भविष्य की दिशा तय करने वाला माना जा रहा है।





