Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन से आज पंचायती राज की निदेशक बी. राजेश्वरी ने शिष्टाचार भेंट की और उन्हें एक अहम आयोजन का न्योता दिया। यह मुलाकात कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय आवास में हुई। 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर टाना भगत स्टेडियम में “मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया सम्मेलन 2026” समारोह होगा। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया।
CM को कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया गया
इस खास आयोजन में मुखिया, पंचायत सचिव, पंचायत समिति के प्रमुख एवं जिला परिषद अध्यक्ष शामिल होंगे। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को सम्मान दिया जायेगा। वहीं, ग्रामीण स्वशासन को मजबूत करने की पहल एवं जमीनी विकास को नई दिशा देने का प्रयास होगा। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियों और इसके महत्व से विस्तार से अवगत कराया गया। हर पहलू पर चर्चा हुई, ताकि यह आयोजन यादगार और प्रभावी बन सके।
इसे भी पढ़े : Assembly Elections : बंगाल में जबरदस्त वोटिंग, 3 बजे तक इतना मतदान…
इसे भी पढ़े : Bihar : मुख्य सचिव का सख्त फरमान, “लेट आये तो कटेगी सैलरी”!








