spot_img
spot_img

सीएम ने जेसोवा के दीपावली मेले का किया उद्घाटन, क्या बोल गये… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : युवा सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि जेसोवा सिर्फ एक संस्था नहीं है। इस संस्था का हमेशा से ही सामाजिक सरोकार रहा है। अपने गठन के वक़्त से ही यह अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते आ रही है। आज हर किसी को इस संस्था से प्रेरणा लेकर अपनी सामाजिक सरोकार को निभाने के लिए आगे आना चाहिए। मौका था झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन जेसोवा के पांच दिवसीय दीपावली मेला के उद्घाटन समारोह का। यह समारोह रांची में मोरहाबादी के आर्मी मैदान में आयोजित की गई थी। सीएम ने मौके पर सभी को आगामी पर्व-त्योहारों के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

जेसोवा मेला के हैं कई मायने

सीएम हेमंत ने कहा कि जेसोवा के द्वारा कई वर्षों से दीपावली मेले का आयोजन होता आ रहा है। दरअसल यह सिर्फ एक मेला नहीं है। इस मेला के कई मायने और कई आयाम है। मेले में जो राशि एकत्रित होगी, वह सामाजिक-आर्थिक रूप से गरीब और जरूरतमंदों के बीच बांटा जाएगा। जेसोवा के इस  सेवा भावना की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम होगी। आज के समय इस तरह का सेवा भाव अगर हर कोई अपना ले तो एक बेहतर और स्वस्थ समाज का निर्माण हम कर सकेंगे।

समाज की टूटी कड़ियों को जोड़ने का प्रयास

सीएम हेमंत ने कहा कि जेसोवा के सदस्य जिस लगन और उत्साह के साथ अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, उससे समाज की टूटी कड़ियों को जोड़ने के मुहिम को बल मिल रहा है। अगर ऐसा ही प्रयास हर व्यक्ति करे तो निश्चित तौर पर हम अपने समाज को बेहतर बना सकते हैं।

दूसरों को नजरअंदाज करने की परिपाटी बदलनी होगी

सीएम ने कहा कि आज लोगों के पास वक्त की कमी है। वहीं, समाज का ताना बाना भी कुछ ऐसा हो चुका है कि आज आपके अगल-बगल में क्या हो रहा है, इसकी आपको जानकारी तक भी नहीं होती है। दूसरों को नजर अंदाज करने की यह परिपाटी समाज के लिए अच्छा नहीं है। हमें अपने रुख को बदलना होगा, ताकि लोग आपस में जुड़े और जरूरत पड़ने पर एक- दूसरे की मदद के लिए आगे आएं।

गरीबों और जरूरतमंदों के प्रति संवेदना दिखाने की जरूरत

सीएम ने कहा कि झारखंड की गिनती पिछड़े राज्यों में होती है। यहां बड़ी संख्या में गरीब हैं, जिन्हें सहयोग की जरूरत है। आज भी कई संस्थाएं हैं, जो निःस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं। ऐसे में हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि समाज के गरीब और जरूरतमंदों के प्रति संवेदना दिखाएं और उनको मदद करें। मदद छोटी हो या बड़ी, यह मायने नहीं रखती है। आपकी कोई भी मदद किसी जरूरतमंद के लिए काफी मायने रखती है।

जेसोवा द्वारा इन्हें किया गया सहयोग

  • सीएम ने जेसोवा द्वारा गोद लिए गए मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, सिमराबाड़ी, देवघर और मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र शहरकोल, पाकुड़ का ऑनलाइन उद्घाटन किया। जेसोवा के द्वारा इन दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों के जर्जर भवन का जीर्णोद्धार और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।
  • पेस्टोलौजी चिल्ड्रेन्स सोसाइटी ट्रस्ट, रांची को सोलर लैंप दिया गया।
  • राइट टी किक ट्रस्ट के खिलाड़ियों को खेल सामग्री दी गई।
  • कार्तिक उरांव नाइट स्कूल के संचालक बहादुर उरांव को सहायता के रूप में एक लाख रुपए का चेक दिया गया।
  • फुटबॉल खिलाड़ी बसंती लकड़ा को फुटबॉल से संबंधित खेल सामग्री दी गई।
  • ओल्ड एज होम संचालित करने वाले उर्सलाइन कान्वेंट, हेसाग को सहायता राशि दी गई।
  • 20 संस्थाओं को सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन उपलब्ध कराया गया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर जेसोवा की अध्यक्ष मिनी सिंह, उपाध्यक्ष नमिता सिंह एवं प्रीति कुमार, सचिव मनु झा, सदस्य निक्की टोप्पो, जेसिना सिद्दीकी, रंजना कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद थीं।

इसे भी पढ़ें : राज्य की बुनियाद को मजबूत करने का कर रहे काम : सीएम हेमंत सोरेन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...