spot_img

CM हेमंत का बड़ा फैसला, 26 कैदियों की रिहाई, ओपन जेल पर भी ऐलान

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की अहम बैठक हुई। बैठक में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 79 कैदियों के मामलों की गहन समीक्षा के बाद 26 बंदियों की रिहाई पर सहमति बन गई। साथ ही राज्य के सभी प्रमंडलों में ओपन जेल खोलने की दिशा में जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश भी दिया गया। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई बैठक में पर्षद की ओर से अनुशंसित 37 नये मामलों और पहले अस्वीकृत 42 मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई। कैदियों के आचरण, जेल में बिताई गई अवधि, कानूनी प्रावधान, पात्रता, न्यायालय की राय, संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक, जेल अधीक्षक और प्रोबेशन पदाधिकारियों की रिपोर्ट समेत सभी पहलुओं की समीक्षा के बाद 26 कैदियों की रिहाई को मंजूरी दी गई।

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार न्याय के साथ संवेदनशीलता और सुधारात्मक सोच को भी बराबर महत्व देती है। जेल से रिहा होने वाले लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें सम्मानजनक जीवन का अवसर देना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रिहा होने वाले बंदियों के पुनर्वास और सामाजिक पुनर्स्थापन की प्रभावी व्यवस्था की जाये। साथ ही मानसिक रूप से बीमार बंदियों और जेल से रिहा हो चुके ऐसे लोगों का डेटाबेस तैयार कर उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, DGP तदाशा मिश्रा, प्रधान सचिव-सह-विधि परामर्शी नीरज कुमार श्रीवास्तव, महानिरीक्षक कारा एवं सुधारात्मक सेवायें सुदर्शन प्रसाद मंडल, न्यायिक आयुक्त अनिल कुमार मिश्रा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : रांची में घटों बिजली रहेगी गुल, जानें अपने इलाके का हाल…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में एन’का’उंटर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : करंट की चपेट में आये बुजुर्ग की मौ’त…

इसे भी पढ़ें : दनुआ घाटी में फिर मौ’त से सामना, केबिन में तड़पता रहा चालक…

इसे भी पढ़ें : बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: जमुई में बनेंगे दो बड़े पुल…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में घटों बिजली रहेगी गुल, जानें अपने इलाके का हाल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में गुरुवार...

हजारीबाग में एन’का’उंटर… देखें वीडियो

Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने प्रिंस खान गैंग पर...

करंट की चपेट में आये बुजुर्ग की मौ’त…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण प्रखंड के बेलाही गांव में...

दनुआ घाटी में फिर मौ’त से सामना, केबिन में तड़पता रहा चालक…

Chouparan(Krishna Paswan) : दनुआ घाटी में बुधवार को एक...

बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: जमुई में बनेंगे दो बड़े पुल…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार...