करंट की चपेट में आये बुजुर्ग की मौ’त…

Date:

spot_img

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण प्रखंड के बेलाही गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। बिजली के करंट की चपेट में आने से 60 साल के खीरु यादव की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खबर है कि खीरु यादव अपने कुएं पर लगे पानी के मोटर को चालू करने गये थे। जैसे ही उन्होंने बिजली का प्लग लगाया, अचानक वे करंट की चपेट में आ गये और मौके पर ही अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। बताया गया कि कुछ देर बाद जब घर का एक सदस्य कुएं की ओर गया तो उसने खीरु यादव को जमीन पर पड़ा देखा। पहले उन्हें सोया हुआ समझकर उठाने की कोशिश की गई, लेकिन जैसे ही उसने उन्हें छुआ, उसे भी बिजली का झटका महसूस हुआ। इसके बाद उसने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुये उन्हें इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौपारण पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दनुआ घाटी में फिर मौ’त से सामना, केबिन में तड़पता रहा चालक…

Chouparan(Krishna Paswan) : दनुआ घाटी में बुधवार को एक...

बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: जमुई में बनेंगे दो बड़े पुल…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार...

CM सोरेन का 200 यूनिट मुफ्त बिजली पर फोकस, हाईटेक होगी व्यवस्था…

Ranchi : झारखंड में बिजली व्यवस्था को मजबूत, आधुनिक...

कमलवार–अंबाजीत मार्ग बना कीचड़ का दलदल, मुखिया बोली…

Chouparan(Krishna Paswan) : बारिश के मौसम में कमलवार चौक...

चौपारण में विधायक मनोज यादव ने बांटी साइकिलें…

Chouparan : पड़रिया पंचायत स्थित उच्च विद्यालय, ईगुनिया में...