सीएम हेमंत ने केंद्रीय कोयला मंत्री को लिखा पत्र… जानें क्यों

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्रीय खान एवं कोयला मंत्रालय, भारत सरकार में मंत्री प्रहला जोशी को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित विभिन्न कोयला खनन परियोजनाओं एवं निजी कोयला परियोजना का नामकरण स्थानीय स्थल/गांव/ मौजा/ पंचायत /प्रखंड/ झारखंड राज्य के महापुरुषों एवं दर्शनीय स्थलों आदि के अनुरूप किया जाए। सीएम हेमंत सोरेन ने पत्र में आग्रह किया है कि कोल इंडिया लिमिटेड, निजी कंपनियों एवं अन्य लोक उपक्रमों के द्वारा संचालित खनिज परियोजनाओं का नामकरण भारत सरकार द्वारा स्थानीय जनमानस की भावनाओं, परंपरा, संस्कृति आदि के आधार पर नहीं किया जा रहा है। उन्होंने चतरा जिला में संचालित खनन परियोजनाएं आम्रपाली कोयला परियोजना, अशोक कोयला परियोजना एवं मगध कोयला परियोजना का उदाहरण देते हुए कहा है कि इन कंपनियों द्वारा जन भावनाओं के खिलाफ जाकर स्थानीय जन भावनाओं की संस्कृति, परंपरा और इतिहास को उचित सम्मान नहीं दिया जा रहा है।

सीएम ने मांग की है कि झारखंड की पहचान एक खनिज संपदा बहुल राज्य के रूप में स्थापित हुई है और देश के विकास में इसका अहम योगदान है। खनिजों से प्राप्त राजस्व का बड़ा भाग कोयला खनिज से ही प्राप्त होता है, जिसका लगातार दोहन किया जा रहा है। अनुरोध है कि यहां के संस्कृति, परंपरा और इतिहास को उचित सम्मान दिया जाय।

इसे भी पढ़ें : WBPSC में निकली वैकेंसी, जानिए डिटेल्स…

इसे भी पढ़ें : जानिए झारखंड में अगले चार दिनों तक आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

इसे भी पढ़ें : राधा-कृष्ण मूर्ति की लूट, आस्था पर गहरी चोट… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर फड़फड़ाने वाले की रांची पुलिस ने निकाली हेकड़ी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : टोला मोहल्ला में गुंडई करने वालों का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत के निर्देश पर लेह लद्दाख पहुंचे श्रम विभाग के लोग… जानें क्यों

spot_img

Related articles:

बाप बड़ा न भईया, सबसे बड़ा रूपया, प्रेमिका तक को परोस दिया…

UP : गाजियाबाद के लोनी से रिश्तों को शर्मसार...

बहाली की खबर पर खुश कर्मियों ने कहा पहले हक हमारा…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास निगम में नई बहाली...

PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को भेंट किया हाजीपुर का केला…

Bihar : बिहार की उपजाऊ धरती से निकली मिठास...

चलती ट्रेन में लहराई पिस्तौल, RPF की बहादुरी से टला…

Ranchi : हावड़ा से हटिया आ रही क्रियायोगा एक्सप्रेस...