Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने रामनवमी को लेकर आज आला अधिकारियों संग हाई लेवल मीटिंग की। इस उच्चस्तरीय बैठक का संकल्प एक ही था, शांति बनी रहे, परंपरा न रुके। CM हेमंत सोरेन ने निर्दश दिया कि हर अशांत साये पर पैनी नजर हो, डीजे के लिये कोर्ट के आदेश की प्रति हर अखाड़ा समिति को दी जाये, शोभायात्रा में बाइक रैली पर सख़्त रोक लगे, हर गली, हर मोड़ पर CCTV और ड्रोन की पहरेदारी तय हो एवं पारंपरिक आयोजनों को कोई बाधा न हो, प्रशासन इसका पूरा ख्याल रखें। मुख्य सचिव से लेकर हर जिले के DC तक इस समीक्षा बैठक में शामिल थे। संदेश साफ था, “रथ चले पर रफ्तार में आग न हो, बाजे बजे पर कानों में जहर न घुले… और जो जुलूस से लौटें, वे सुकून के साथ लौटें।” CM हेमंत सोरेन ने दो टूक कहा, राम के नाम पर रचाई जाये भक्ति की बयार… न कि डर और द्वेष का अंधकार।” वहीं, संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी का इंतेजाम रखने को कहा गया है, आपत्तिजनक गानों पर पूर्ण रोक और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये गये।
धर्म की गरिमा, परंपरा की लाज और जनता की सुरक्षा — तीनों के बीच संतुलन की उम्मीद, और भरोसा सिर्फ एक पर – प्रशासन की मुस्तैदी पर।






