spot_img
spot_img
spot_img

CM हेमंत सोरेन ने दुमका में फहराया तिरंगा, ”मंईयां” झांकी को मिला पहला पुरस्कार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dumka : झारखंड की उप राजधानी दुमका में गणतंत्र दिवस के अवसर पर CM हेमंत सोरेन ने तिरंगा फहराया और झंडे को सलामी दी। वहीं, परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर CM हेमंत सोरेन ने जनता से अपील करते हुये कहा कि आज गणतंत्र दिवस पर हम ऐसे राष्ट्र और राज्य के निर्माण का संकल्प लें, जिसकी परिकल्पना हमारे संविधान निर्माताओं ने की है। एक ऐसा राज्य जहां हर व्यक्ति का अधिकार सुरक्षित हो, सबको विकास का समान अधिकार मिले। वहीं, कमजोर से कमजोर व्यक्ति की भी आवाज सत्ता के उच्चतम स्तर तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि हम एक मजबूत राज्य का निर्माण करने में तभी सफल होंगे जब लोगों के बीच जाति, नस्ल और रंग का भेद भुलाकर सामाजिक भाईचारा को सर्वोच्च स्थान दिया जाये। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों के त्याग, बलिदान और समर्पण की गौरवगाथा हमारा पथ प्रदर्शन करती रहेगी। CM ने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि अगर नेक नीयत, मजबूत इरादों और बुलंद हौंसलों के साथ हम सब मिलजुल कर प्रयास करें तो एक समृद्ध और खुशहाल झारखंड के निर्माण में जरूर सफल होंगे।

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि बीते चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। क्योंकि झारखंड के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी सत्ताधारी दल ने लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की है। वह भी प्रचंड बहुमत के साथ। CM ने कहा कि झारखंड के हरेक वर्ग और समुदाय विशेष कर हमारी माता-बहनों ने जो भरोसा विश्वास जताया है, उसके लिए हम हृदय से आभारी हैं। आपके भरोसे ने हमारी जिम्मेदारियां और बढ़ा दी है। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतारने के लिये हम दोगुने उत्साह के साथ काम कर रहे हैं।

सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की दी जानकारी

CM हेमंत सोरेन ने राज्य सरकार द्वारा की जा रही विकास योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों से किये अपने वादों को पूरा करते हुये हमने मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की। जिसमें महिलाओं को ढाई हजार रुपये दिए जा रहे हैं। अभी वर्तमान में 56 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है। CM ने कहा कि झारखंड के युवाओं को नौकरी देने के लिए बड़े पैमाने पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ उन्होंने कई अन्य योजनाओं का भी जिक्र किया।

मंईयां सम्मान की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला

दुमका में झंडोत्तोलन के बाद कई विभागों द्वारा यादगार झांकियां निकाली गई। जिसमें मंईयां सम्मान योजना की झांकी काफी आकर्षक रही। इसमें शामिल लोगों की हौसला अफजाई के लिये CM हेमंत सोरेन मंच से उतर कर तालियां बजाई। वहीं, सूचना जनसंपर्क विभाग ने खूब वाहवाही बटोरी। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग, खादी ग्रामोद्योग, स्वास्थ्य विभाग, झारखंड स्टेट लाईवलीहुड मिशन, ग्रामीण विकास अभिकरण और वन विभाग की झांकियां प्रमुख रही। इसमें मंईयां सम्मान की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला. जबकि द्वितीय ग्रामीण विकास और वन विभाग को संयुक्त रूप से और झारखंड पुलिस को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक बसंत सोरेन, शिकारीपाड़ा विधायक आलोक कुमार सोरेन, जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के साथ कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...