spot_img
spot_img
spot_img

छात्र संसद में बोले सीएम हेमंत सोरेन- युवा वर्ग देश को नयी दिशा देने में सक्षम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने झारखंड विधान सभा में दो दिवसीय प्रथम झारखंड छात्र संसद-2021 का किया उद्घाटन
  • छात्र संसद में शामिल हो रहे राज्‍य के विभिन्‍न विश्‍वविद्यालयों के 24 विद्यार्थी

Ranchi: झारखंड विधानसभा में दो दिवसीय प्रथम झारखंड छात्र संसद-2021 का विधिवत उद्घाटन शनिवार को दीप जलाकर विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने किया। विभिन्न जिलों के विश्वविद्यालयों से चयनित 24विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। तीनों ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बैच लगाकर सम्मानित किया। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देश के युवा मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। युवा मुख्यमंत्री होने के नाते राज्य के युवाओं के अंदर क्षमता का विकास किस प्रकार हो, इसे लेकर वह सदैव गंभीर रहते हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए झारखंड विधानसभा में प्रथम झारखंड छात्र संसद-2021 का आयोजन किया जा रहा है। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के प्रयास से आज यहां प्रथम झारखंड छात्र संसद-2021हो रही है। बेशक युवा वर्ग ही देश को नयी दिशा देने में सक्षम है।

कानून के रास्‍ते घूमता है विकास का पहिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका की बेहतर जानकारी होना सभी के लिए महत्वपूर्ण है, चाहे वे राजनीतिज्ञ, शिक्षक या सामान्य व्यक्ति ही क्यों न हो। मैं समझता हूं कि मजबूत समाज तथा मजबूत देश वही होता है, जहां राजनीतिक, सामाजिक और संसदीय चेतनाएं व्यापक होती हैं।केंद्र सरकार द्वारा संचालित लोकसभा सदन एवं विभिन्न राज्यों की विधानसभा के द्वारा राज्य एवं देश को दिशा दी जाती है। समाज के विभिन्न वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए यहीं से कानून बनाया जाता है। इसी कानून के रास्ते विकास का पहिया आगे बढ़ता है।

अपनी महती भूमिका से समाज को रोशन करें

सीएम ने प्रथम झारखंड छात्र संसद-2021 के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज आप सभी नौजवान यहां विधायी प्रक्रियाओं को समझेंगे। आप यहां पर जो चीजें जानेंगे अथवा समझेंगे मुझे विश्वास है कि आप अपने आस-पास के क्षेत्र में लोगों के साथ साझा करेंगे। इस महत्वपूर्ण विषय की जानकारी सभी तक पहुंचाना आपका कर्तव्य है। समाज की आर्थिक, शैक्षणिक तथा सामाजिक विकास के लिए सभी की जिम्मेदारी सुनिश्चित है, लेकिन वर्तमान समय में उस जिम्मेदारी को व्यवहार में उपयोग करने की आवश्यकता है। आज कई क्षेत्रों में युवाओं ने अपने-अपने क्षमता के अनुरूप राज्य और देश का नाम रोशन किए हैं तथा लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं। आप अपनी महती भूमिका से समाज को रोशन कर सकते हैं।

अच्‍छे उद्देश्‍यों के साथ देश को आगे बढ़ाएंगे युवा

संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि झारखंड विधानसभा देश की पहली विधानसभा है, जहां प्रथम झारखंड छात्र संसद-2021हो रही है। यहां राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं को विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के कार्यों को जानने और समझने का मौका मिलेगा। युवा देश को अच्छे उद्देश्यों के साथ आगे बढ़ाएंगे। जो युवा यहां पहुंचे हैं, उनमें हुनर है। आप सभी को यहां संविधान से प्राप्‍त शक्तियों के तहत विधायी प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी।

इनकी रही मौजूदगी

मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, हाफिजुल हसन अंसारी, सत्यानंद भोक्ता, विधायक सरयू राय, मथुरा महतो, स्टीफन मरांडी, इरफान अंसारी, समरीलाल, नलिन सोरेन, दीपिका पांडेय सिंह, ममता देवी, पूर्णिमा नीरज सिंह, उमाशंकर अकेला, दशरथ गागराई, सविता महतो, भूषण बाड़ा एवं प्रभारी विधानसभा अध्यक्ष मिथिलेश कुमार मिश्र, पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च के प्रमुख चक्षु राय एवं रजत अस्थाना सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Read More : विदेशी को देखते ही फैली अफवाह, हो गया हंगामा

Read More : BREAKING : CIP में गार्ड को मारी गोली, मौत

Read More : क्रिकेटर Dinesh karthik के घर गूंजी किलकारी, तस्वीर आई सामने

Read More : जमीन एक, दावेदार दो… बना जी का जंजाल

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...

मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

Godda : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में अज्ञात बदमाशों ने...

RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय...