spot_img

CM हेमंत सोरेन बोले, इनकी जिंदगानी को बेहतर बनाना सरकार का मकसद…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Sahibganj : ”यहां के आदिवासी-मूलवासी, किसान, मजदूर, गरीब और वंचित लोगों की जिंदगानी को बेहतर से बेहतर बनाना सरकार का मकसद है। राज्य की आधी आबादी हमारी सरकार को सशक्त और मजबूत बनाने का काम किया है, अब राज्य के हर जरूरतमंद महिलाओं के खाते में हर महीने 2500 रुपये की सम्मान राशि जायेगी। ये राशि 1 हजार से बढ़ाकर 25 सौ रुपये कर दी गई है।” यह कहना है CM हेमंत सोरेन का। मौका था साहिबगंज के बरहेट प्रखंड के भोगनाडीह में आयोजित कार्यक्रम का। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि अबुआ सरकार के दोबारा गठन के बाद आज मैं आप सबके बीच आया हूँ। इस चुनाव में आपने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया एवं अबुआ सरकार को चुनने का कार्य किया। CM हेमंत सोरेन ने अपनी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ सिदो-कान्हू मुर्मू पार्क भोगनाडीह, बरहेट में अमर वीर शहीद सिदो- कान्हू, चांद- भैरव और वीरांगना फूलो-झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मौके पर CM हेमंत सोरेन ने साहेबगंज को लगभग 24784.550 लाख रूपये की विभिन्न योजनाओं की सौगात दी। वहीं, कुल 224 विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। जिसमें 53 योजनाओं का उद्घाटन एवं 171 योजनाओं का शिलान्यास हुआ। वहीं पाकुड़ को लगभग 10084.879 लाख रूपये की विभिन्न योजनाओं की सौगात दी। वहीं, कुल 107 विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। जिसमें 34 योजनाओं का उद्घाटन एवं 73 योजनाओं की रखी आधारशिला रखी गई।

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को हो रहा लाभ

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य खनिज संपदा से संपन्न होने के बावजूद भी यहां के आदिवासी-मूलवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहा। उनकी सरकार बनने के बाद से ही लगातार जनता के हितों की रक्षा के साथ-साथ जनकल्याण के लिये काम कर रहे हैं। कई महत्वकांक्षी जन कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया है। एक-एक लोगों तक सरकार के विभिन्न योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को हर सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, इसको लेकर सरकार आगे बढ़ रही है।

हमारी सरकार गांव से चलने वाली सरकार

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार गाँव से चलने वाली सरकार है। यहां के गरीब, मजदूर एवं वंचित वर्ग के लोगों के जरूरत के अनुरूप विकास की लकीर खींची जा रही है। सभी के उम्मीद, आकांक्षा और को कभी टूटने नहीं दूंगा। हमारी सरकार विकास की नई गाथा लिखकर इस राज्य को अग्रणी राज्यों के श्रेणी में लाकर खड़ा करेगी। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि ईश्वर से यह कामना है कि नया साल, नया सवेरा और लोगों की जीवन में सुख, समृद्धि, उन्नति, वैभव एवं खुशहाली लेकर आये।

इस अवसर पर विधायक हेमलाल मुर्मू, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक मो० ताजुद्दीन, विधायक धनंजय सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू, संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त लालचंद डाडेल एवं जिले के DC एवं SP सहित अन्य छोटे-बड़े अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों

इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM

इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :क्या बताये बाबू, वो कपटी निकली, ये बोल खूब रोई चंद्रिका… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर

इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों

इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM

इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

काम से लौटे बेटे के पैरों तले खिसकी जमीन, एक साथ दो-दो ला’शें…

Khunti : खूंटी के सायको थाना क्षेत्र स्थित जिलिंगकेला...

झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अपने जिले का हाल जानें…

Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय...

डबल डाउन बार ह’त्याकांड : बिष्टुपुर थानेदार भी सस्पेंड

Jamshedpur : जमशेदपुर के चर्चित डबल डाउन बार हत्याकांड...

गिरिडीह रजिस्ट्रार ह’त्या मामले में 6 कस्टडी में…

Ramgarh : रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र में जमीन...

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...