CM हेमंत सोरेन को मिला हॉकी इंडिया लीग का न्योता

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : खेलों की धरती झारखंड एक बार फिर राष्ट्रीय खेल मंच पर चमकने को तैयार है। हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने CM हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें हॉकी इंडिया लीग (HIL) 2025-26 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का न्योता दिया। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस शिष्टाचार मुलाकात में हॉकी इंडिया लीग को लेकर उत्साह साफ झलक रहा था। महासचिव भोला नाथ सिंह ने CM को बताया कि 28 दिसंबर से रांची के मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में इस लीग का शुभारंभ होने जा रहा है। मुलाकात के दौरान हॉकी इंडिया लीग के आयोजन, तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की गई। बताया गया कि रांची में होने वाला यह आयोजन झारखंड की खेल पहचान को भी नई मजबूती देगा।

झारखंड और हॉकी का पुराना रिश्ता

हॉकी और झारखंड का रिश्ता किसी परिचय का मोहताज नहीं है। गांव-खेत से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मैदान तक पहुंचने वाले खिलाड़ियों की यह धरती, एक बार फिर हॉकी के रंग में रंगने जा रही है। मुख्यमंत्री को मिला यह आमंत्रण भी उसी भरोसे का प्रतीक है, जो देश की खेल संस्थायें झारखंड पर जताती हैं। हॉकी इंडिया लीग का आयोजन रांची को एक बार फिर राष्ट्रीय खेल केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। स्टेडियम की हरियाली, खिलाड़ियों की फुर्ती और दर्शकों का जोश, सब मिलकर शहर को खेल उत्सव में बदल देंगे।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...

जेल की ऊंची दीवारों के भीतर आखिर क्या हुआ? DC ने दिये जांच के आदेश…

Ranchi : रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय...