Ranchi : CM हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ आज बोकारो के अलारगो गांव में आयोजित एक खास समारोह में पहुंचे। पूर्व मंत्री जगन्नाथ महतो और पूर्व मंत्री बेबी देवी के सुपुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू के विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में शामिल होकर नव दंपति को सुखमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। समारोह में CM हेमंत सोरेन ने कहा, यह दिन बहुत ही खास है, जब हम एक नये जोड़े को आशीर्वाद देने के लिये एकत्रित हुये हैं। जीवन के इस नये सफर पर कदम रखते हुये आप दोनों हमेशा खुश रहें और एक-दूसरे के साथ मिलकर जीवन की हर कठिनाई को पार करें। CM हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन पूर्व मंत्री बेबी देवी और उनके परिजनों को भी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस आशीर्वाद समारोह में अपनी उपस्थिति से समारोह को और भी गरिमामयी बना दिया। नव दंपति ने आशीर्वाद प्राप्त कर, जीवन के इस खास मोड़ पर अपनी खुशी और कृतज्ञता व्यक्त की।
इसे भी पढ़ें : Breaking : गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई बैठक, ये होंगे शामिल
इसे भी पढ़ें : बड़ी कार्रवाई, 18 नक्सली ढेर…
इसे भी पढ़ें : भारत के एयर स्ट्राइक के बाद ट्रंप का पहला बयान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Big Breaking : रक्षा मंत्री ने ‘X’ पर किया पोस्ट
इसे भी पढ़ें : भारत के एयर स्ट्राइक के बाद ट्रंप का पहला बयान… देखें वीडियो








