spot_img
spot_img
spot_img

CM हेमंत सोरेन सेंट जॉन्स कॉलेज पहुंचे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : यूके प्रवास के दौरान CM हेमंत सोरेन ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के तहत संचालित सेंट जॉन्स कॉलेज का भ्रमण किया। कॉलेज की अध्यक्ष प्रोफेसर लेडी सू ब्लैक, बैरोनेस ब्लैक ऑफ स्ट्रोम ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और सम्मान में हाई-टी स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कॉलेज भ्रमण के क्रम में CM हेमंत सोरेन ने महान आदिवासी नेता, संविधान निर्माता और झारखंड आंदोलन के वैचारिक स्तंभ मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा से जुड़े दुर्लभ और ऐतिहासिक अभिलेखों का अवलोकन किया। जयपाल सिंह मुंडा सेंट जॉन्स कॉलेज के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र रहे हैं। इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन ने उनके ऑक्सफोर्ड काल से जुड़े दुर्लभ फोटोग्राफ, ऐतिहासिक दस्तावेज और संरक्षित अभिलेख प्रदर्शित किये।

इन अभिलेखों में ऑक्सफोर्ड हॉकी टीम के चित्र, डिबेटिंग सोसाइटी के दस्तावेज उनके व्यक्तिगत पत्र और नोटबुक शामिल थे। कॉलेज रिकॉर्ड के अनुसार जयपाल सिंह मुंडा डिबेटिंग सोसाइटी के सचिव और बाद में अध्यक्ष रहे। उन्होंने कॉलेज और विश्वविद्यालय की ओर से हॉकी में प्रतिनिधित्व करते हुये ‘हॉकी ब्लू’ सम्मान हासिल किया। आगे चलकर उन्होंने 1928 के ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी कर देश का नाम रोशन किया। CM हेमंत सोरेन ने सेंट जॉन्स कॉलेज द्वारा मरांग गोमके की विरासत को सम्मान और गरिमा के साथ संरक्षित किये जाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास झारखंड की ऐतिहासिक और बौद्धिक विरासत को वैश्विक शैक्षणिक केंद्रों से जोड़ते हैं। CM ने जयपाल सिंह मुंडा को झारखंड राज्य निर्माण की वैचारिक नींव रखने वाला नेता बताया और कहा कि उनकी विचारधारा को दशकों तक जनआंदोलन के माध्यम से आगे बढ़ाया गया। उन्होंने यह भी जिक्र किया कि इस संघर्ष की परंपरा को दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन ने नई धार दी। झारखंड मुक्ति मोर्चा की सह-स्थापना से लेकर वर्ष 2000 में झारखंड राज्य गठन तक, दिशोम गुरु की भूमिका निर्णायक रही।

साझा विरासत, साझा भविष्य

इस दौरे के आधार पर CM हेमंत सोरेन ने झारखंड सरकार और सेंट जॉन्स कॉलेज के बीच संरचित सहयोग में रुचि जताई। इसमें अभिलेखीय आदान-प्रदान, डिजिटाइजेशन संयुक्त संरक्षण पहलों के माध्यम से झारखंड की ऐतिहासिक और बौद्धिक विरासत को भावी पीढ़ियों के लिये सुरक्षित रखने का प्रस्ताव शामिल है। प्रोफेसर लेडी सू ब्लैक ने विरासत संरक्षण के क्षेत्र में झारखंड सरकार की पहल का स्वागत किया और ऑक्सफोर्ड–झारखंड दीर्घकालिक अकादमिक सहयोग की सराहना की। उन्होंने चेवनिंग–मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति को युवा प्रतिभाओं के लिये एक सशक्त सेतु बताया। दोनों पक्षों के बीच मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में सेंट जॉन्स कॉलेज–झारखंड समर्पित पीएचडी, डॉक्टोरल छात्रवृत्ति की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कॉलेज के संकाय सदस्यों, शोधकर्ताओं तथा सेंट जॉन्स कॉलेज में अध्ययनरत भारतीय पीएचडी और स्नातकोत्तर छात्रों से भी संवाद किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...

बिजली निगम के मानव दिवस कर्मियों की हुंकार…

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण व्यवस्था को वर्षों से...

नशे के खिलाफ दौड़ा झारखंड, PRD की प्रदर्शनी बनी मनमोहक…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू...

15 साल का तूफान और अलग ड्रेसिंग रूम, मौका मिला तो टूट जायेगा ये रिकॉर्ड…

Kohramlive : महज 15 साल की उम्र में भारतीय सीनियर...