Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में होने वाले एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप की तैयारी को लेकर CM हेमंत सोरेन ने डिटेल जानकारी ली, वहीं मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का जायजा लिया। स्टेडियम में बिछाई गई आधुनिक ब्लू टर्फ का निरीक्षण किया। CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। यह स्टेडियम राज्य का इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम है। इस स्टेडियम की व्यवस्था उच्च स्तरीय होनी चाहिये, इसमें कोई चूक नहीं होनी चाहिये।
अधिकारियों ने CM को बताया कि स्टेडियम में अभी रेनोवेशन का कार्य प्रगति पर है, बहुत जल्द पूरा काम कर लिया जायेगा। CM ने स्टेडियम के दर्शक दीर्घा में लगी कुर्सियों की साफ-सफाई, पेंटिंग, स्टेडियम परिसर का रंग-रोगन, मैदान के अंदर और बाहर लगी LED स्क्रीन को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। वहीं स्टेडियम में चिन्हित जगह पर स्पोर्ट्स पर्सन का फोटो लगाने, डिस्प्ले स्क्रीन को बड़ा करने सहित कई अन्य दिशा निर्देश दिये।
27 अक्टूबर से होनी है चैंपियनशिप
रांची के मेजबानी में यह आयोजन 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक होना है। इस चैंपियनशिप में भारत के अलावा जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, चीन और थाईलैंड की टीमें भाग लेंगी। इस आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है। स्टेडियम निरीक्षण के दौरान CM के प्रधान सचिव वंदना दादेल, सचिव विनय कुमार चौबे, नगर आयुक्त अमित कुमार, रांची के DC राहुल कुमार सिन्हा, SSP चंदन कुमार सिन्हा सहित कई अन्य छोटे-बड़े अधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : जीटी रोड पर तेल चुराने में एक्टिव गैंग की करतूत जान रह जाएंगे दंग
इसे भी पढ़ें : घर से पापा के पास जाने निकली दो बहनों के साथ क्या हो गया… देखें
इसे भी पढ़ें : क्या बताये मैडम, मेरे साथ गलत हो गया, थाना में जोरदार हंगामा… जानें
इसे भी पढ़ें : बिना चीर-फाड़ के खतरनाक जगह फंसा सिक्का यूं निकाल गये डॉ जयंत घोष… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : डेंगू से बचने का केवल एक फॉर्मूला, बता गये मशहूर डॉ भदानी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पति-पत्नी की दर्दनाक मौ*त…
इसे भी पढ़ें :एक्ट्रेस अमीषा पटेल पर केस, सुनवाई आज…
इसे भी पढ़ें :गिरिडीह में लूटमार, ट्रक ड्राइवर को मारी गोली… जानें
इसे भी पढ़ें :सिर में लगी दो गोली, एक आंख में लगी, एक ब्रेन में, RIMS में क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :MP से चांडिल जा रहा ट्रक पलामू में जब्त… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :न्यायाधीश देव का निधन न्यायिक जगत में अपूरणीय क्षति : CM












