Dumka : झारखंड के CM हेमंत सोरेन कल दुमका जायेंगे। CM वहां दुमका एयरपोर्ट परिसर में बनने वाले झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन करेंगे। यह संस्थान उन युवाओं के लिये किसी वरदान से कम नहीं, जो बादलों के ऊपर उड़ने का सपना देखते हैं, जो पायलट बनने की राह पर चलना चाहते हैं और जिन्हें अब पहली बार झारखंड में ही ऊंची उड़ान का प्लेटफॉर्म मिलेगा। एयरपोर्ट परिसर में बड़ा पंडाल तैयार है। चारों तरफ सरकारी योजनाओं से जुड़े होर्डिग्स लगे हुये हैं। नये ग्लाइडर भी पहुंच गये हैं, जो अब झारखंड के युवाओं को देंगे असल आसमान की उड़ान की पहली सीढ़ी। CM हेमंत सोरेन आसनसोल पंचायत (सदर प्रखंड) में चल रहे सेवा अधिकार सप्ताह सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। CM यहां योजनाओं की प्रगति देखेंगे, लोगों से रूबरू होंगे और प्रशासन को जमीनी फीडबैक मिलेगा। दुमका DC अभिजीत सिन्हा ने मीडिया को बताया कि यह CM का एकदिवसीय दौरा है। फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के उद्घाटन के साथ-साथ कई विकास योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास भी किया जायेगा। सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
इसे भी पढ़े : गोरा बच्चा पैदा होते ही शक गहरा गया और फिर…
इसे भी पढ़े : साधु चरण महतो की स्मृति में श्रद्धा और संकल्प का संगम…






