spot_img
spot_img

सीएम हेमंत सोरेन ने चार महिलाओं को नवाजा… देखें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पानी के बिना जिंदगी की कल्पना नहीं की जा सकती है। ऐसे में जल संरक्षण आज की नितांत जरूरत है। आप जल संरक्षण और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए अभियान चलाएं और दूसरों को इससे जोडें। क्योंकि, सामूहिक प्रयास से ही इसमें कामयाबी हासिल कर सकते हैं। मौका था जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने का। इस क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने के लिए रांची के पिठोरिया पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी, कोडरमा की मरकच्चो पंचायत समिति की सदस्य पार्वती देवी, अरकोचा की वार्ड सदस्य पूजा देवी और लक्ष्मीपुर की पार्वती देवी को नवाजा गया। मौके पर सीएम हेमंत ने नवाजी गईं महिलाओं को बेहतर काम करने के लिए बधाई दी। साथ ही उन सभी से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली और उसे सराहा। इस मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर भी मौजूद थे।

राष्ट्रपति कर चुकी हैं सम्मानित

यहां याद दिला दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीते 4 मार्च 2023 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में इन्हें सम्मानित किया था। इस कार्यक्रम में मुन्नी देवी झारखंड की एकमात्र मुखिया थी, जिन्हें स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान -2023 से सम्मानित किया गया था। उन्हें यह सम्मान बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के सफल संचालन एवं रखरखाव के लिए मिला था। वहीं, पार्वती देवी को जल शक्ति अभियान के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने सम्मानित किया था। जबकि, पूजा देवी को ओडीएफ प्लस (स्वच्छता) के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मान मिला था।

इस मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव मनीष रंजन, मुख्य अभियंता संजय कुमार झा, विशेष सचिव राजीव रंजन, संयुक्त सचिव पीएन मिश्रा, कार्यपालक अभियंता अनिल गुप्ता और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : बीमार भतीजे का जानने गई थी हाल, डायन बोल क्या कर डाला… देखें

इसे भी पढ़ें : घर से मिट्टी लाने निकली महिलाओं का पाकुड़ में क्या हुआ हाल, देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...