- मुख्यमंत्री पलामू प्रमंडल स्तरीय “आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में हुए शामिल
- मेदिनीनगर, गढ़वा और लातेहार जिले के 11 लाख 29 हज़ार 982 लाभुकों के बीच 8 अरब 58 करोड़ 90 लाख 07 हज़ार 666 रुपये की परिसंपत्तियां बांटी
PALAMU : ग्रामीण व्यवस्था की मजबूती सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी वजह से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले गरीबों, जरूरतमंदों, आदिवासियों, अनुसूचित जाति, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, बुजुर्गों और नौजवानों समेत समाज के सभी वर्ग को केंद्र में रखकर काम किया जा रहा है। विकास का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत पलामू प्रमंडल में दो साल में 5 हजार करोड़ रुपये से सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। सिंचाई योजनाओं के लिए 800 करोड़ रुपए का डीपीआर बनकर तैयार है। झारखंड में राइस मिलों की आधारशिला 29 दिसंबर को रखी जाएगी। सीएम हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को मेदिनीनगर में “आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत पलामू प्रमंडल स्तरीय मेगा परिसंपत्ति वितरण समारोह में कही। कहा कि यहां के लोगों को मान-सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीविकोपार्जन का अवसर दे रहे हैं। इसी की बदौलत राज्य में विकास को गति मिलेगी ।
कार्यक्रम को मिल रही व्यापक सफलता
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत पंचायतों में हो रहे शिविरों में जिस तरह लोग आ रहे हैं, वह यह बताने के लिए काफी है कि पूरे राज्य में यह कार्यक्रम बेहद सफल हो रहा है। पलामू प्रमंडल में लगभग डेढ़ लाख शिकायतें मिल चुकी है। इसमे लगभग1.30 लाख समस्याओं का निष्पादन किया जा चुका है।
बेहतर प्रबंधन और आप के सहयोग से कोरोना को काबू में किया
सीएम ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान हमारी सरकार ने लॉकडाउन में भी जीवन और जीविका पर आफत नहीं आने दिया। एक ऐसी व्यवस्था बनाई, जहां किसी तरह की अफरा-तफरी देखने को नहीं मिली। दूसरे राज्यों से मरीजों ने यहां इलाज कराया। पूरे देश को झारखंड ने ऑक्सीजन उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन पर सरकार का विशेष जोर है। राज्य में निजी संस्थानों और उत्पादक कंपनियों में 75 प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगों को रोजगार देने का भी प्रावधान किया गया है। उन्हें फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के अंतर्गत आजीविका उपलब्ध कराया जाएगा। सीएम ने महिला मंडलों द्वारा निर्मित उत्पादों को पलाश ब्रांड के जरिये बाजार उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाया।
पेंशन के लिए अब लाभुकों की कोई संख्या सीमा की बाध्यता नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने सार्वभौमिक पेंशन योजना शुरू की है। अब पेंशन के लिए एपीएल और बीपीएल कार्ड धारी होगा अनिवार्य नहीं है। लाभुकों की संख्या सीमा की बाध्यता भी खत्म कर दी गई है। 60 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों के अलावा दिव्यांगों, विधवाओं और एकल महिला को पेंशन मिलेगी।
11 लाख से ज्यादा लाभुकों को मिली सौगात
समारोह में पलामू प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले तीनों जिलों के 11 लाख 29 हज़ार 982 लाभुकों के बीच 8 अरब 58 करोड़ 90 लाख 07 हज़ार 666 रुपए की परिसंपत्ति बांटी गई । इसमें मेदिनीनगर जिले के 5 लाख 63 हज़ार 678 लाभुकों के बीच 5 अरब 61 करोड़ 52 लाख 94 हज़ार 42 रुपए, गढ़वा जिले के 5 लाख 48 हज़ार 209 लाभुकों के बीच 2 अरब 53 करोड़ 92 लाख 50 हज़ार 324 रुपए और लातेहार जिले के 18 हज़ार 95 लाभुकों के बीच 43 करोड़ 44 लाख 63 हज़ार 300 रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया ।
दो पुस्तकों का विमोचन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पलामू द्वारा प्रकाशित दो पुस्तकों का विमोचन किया गया। इसमें “पलामू : विकास की राह पर ” और “पलामू प्रमंडल में आपकी सरकार,आपके द्वार” पुस्तक शामिल है। मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक आलोक चौरसिया, रामचन्द्र सिंह, बैजनाथ राम, पुष्पा देवी और भूषण मेहता, सचिव सुनील कुमार, कृपानंद झा, प्रमंडलीय आयुक्त, पुलिस उपमहानिरीक्षक, मेदिनीनगर, गढ़वा और लातेहार जिले के डीसी तथा एसपी समेत कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : काम पर जा रहे थे पति-पत्नी, रास्त में ही…
इसे भी पढ़ें : दुल्हे की इस हरकत से दुल्हन ने तोड़ दी शादी… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े कारोबारी राधेश्याम थापर से लूट लिये 9.50 लाख
इसे भी पढ़ें : “जब तक सूरज चांद रहेगा, बिपिन जी का नाम रहेगा” के नारों से गूंज उठी दिल्ली (Video)
इसे भी पढ़ें : अंतिम सफर पर CDS BIPIN RAWAT : ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ विदाई…देखें
इसे भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकी हमला, दो जवान शहीद
इसे भी पढ़ें : घर बैठे इस ऐप से निकालिए पीएफ का पैसा, ऐसे करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : डॉ.अनिल कुमार महतो बने JAC के नए अध्यक्ष, विनोद सिंह को उपाध्यक्ष का जिम्मा
इसे भी पढ़ें :आखिर क्यों जिलाधिकारी ने बतख और मुर्गियों को मारने का दिया आदेश
इसे भी पढ़ें : मेरी कब्र की पत्थर पर लिख देना हिन्दुस्तान, देखें क्यों














