CM हेमंत सोरेन ने किया रक्तदान…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड विधानसभा परिसर सोमवार को एक अलग ही संदेश देता नजर आया। राजनीति की हलचल के बीच यहां विधानसभा औषधालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ CM हेमंत सोरेन ने स्वयं रक्तदान कर किया। इस मौके पर CM हेमंत सोरेन ने कहा कि रक्तदान एक महान मानवीय कार्य है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिलता है। समाज के हर व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभानी चाहिये। CM ने विधानसभा के सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों से भी रक्तदान में आगे आने की अपील की। मुख्यमंत्री की पहल के बाद शिविर में मौजूद कई जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने भी उत्साह के साथ रक्तदान किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, कई मंत्री और विधायक, विधानसभा के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे और रक्तदान शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाई।

इसे भी पढ़ें : बिहार राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, कब आयेगा रिजल्ट… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बरगद के नीचे सज रही ‘महफिल’, पुलिस ने मारी रेड…

Godda : गोड्डा पुलिस ने तीन लोगों को ब्राउन...

सोना-चांदी की कीमतों ने चौंकाया, सस्ता हुआ या महंगा… जानें

Kohramlive : वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में...

भारी बारिश का अलर्ट जारी… जानें कहां

Kohramlive : IMD के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए...

झारखंड के इन 6 जिलों में अलर्ट…

Ranchi : झारखंड के कई हिस्सों में हल्की बारिश...