Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने 62 बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) और 237 महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग को नई ताकत मिली। CM हेमंंत सोरेन ने कहा कि राज्य के समग्र विकास में महिलाओं की भागीदारी सबसे अहम है। झारखंड को स्वस्थ, सशक्त और विकसित बनाना प्राथमिकता है। लंबे समय बाद इतनी बड़ी नियुक्ति होना गर्व का क्षण है। CM ने कहा कि आज से आप सरकार का अभिन्न हिस्सा हैं। ईमानदारी, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ काम करने की अपील की।
CM ने कुपोषण को बताया समाज का ‘श्राप’
CM हेमंत सोरेन ने कुपोषण को समाज का ‘श्राप’ बताया। उन्होंने नवनियुक्त कर्मियों से इसे जड़ से खत्म करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आपकी जिम्मेदारी सबसे अहम है, तभी झारखंड स्वस्थ बनेगा। दूरदराज और दुर्गम इलाकों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाने पर जोर दिया। अंतिम पायदान के व्यक्ति तक विकास पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि जमीनी स्तर पर बेहतर कनेक्टिविटी के लिये कर्मियों को मोबाइल और टैब मिलेगी।
पारदर्शिता और जवाबदेही पर खास जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय से ही बेहतर परिणाम मिलेगा। वहीं, नियुक्ति पत्र पाने वालों के आंखों में खुशी के आंसू छलक आये। किसी के लिये यह आत्मनिर्भर बनने का पहला कदम है तो किसी के लिये परिवार और समाज को संवारने का सपना। मौके पर मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सचिव उमा शंकर सिंह एवं निदेशक किरण कुमार पासी समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़े : बिहार में बड़ा सियासी फैसला, JDU विधायक दल के नेता बने ये…
इसे भी पढ़े : Jharkhand Mousam : रांची 40 डिग्री पार, इन 10 जिलों में हीट वेव का अलर्ट…












