spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

CM हेमंत बोले, अब इलाज में खर्चा करने की जरूरत नहीं…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने कहा कि बदलती जीवनशैली और बढ़ती बीमारियों को देखते हुये सरकारी कर्मचारियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा बेहद जरूरी थी। इस योजना के तहत अब किसी भी सरकारी कर्मी को इलाज के लिये आर्थिक बोझ उठाने की जरूरत नहीं होगी, पूरा खर्च सरकार उठायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसान, मजदूर और सरकारी कर्मचारियों को समान दृष्टि से देखती है। राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवायें और योजनायें लागू कर आम लोगों की तकलीफें दूर करना सरकार की प्राथमिकता है। झारखंड विधानसभा सभागार में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा आयोजित राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुये CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के लाखों सरकारी कर्मियों को 5 लाख तक का कैशलेस इलाज होगा। गंभीर बीमारियों पर 10 लाख तक की चिकित्सा सुविधा और जरूरत पर एयर एंबुलेंस सेवा मिलेगी। इस योजना का लाभ सरकारी कर्मियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, पारिवारिक पेंशनर्स और निबंधित अधिवक्ताओं को मिलेगा। देशभर के पैनल अस्पतालों में 5 लाख तक का कैशलेस इलाज संभव है। 1 मार्च 2025 से यह योजना लागू हो जायेगी। पहले चरण में कार्यरत राज्य कर्मियों को लाभ मिलेगा। 1 मई 2025 से अन्य श्रेणियों के कर्मियों को भी योजना का फायदा मिलने लगेगा।

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...