Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा स्थित अंबेडकर(Ambedkar) चौक पर आज माहौल भावनाओं से भरा दिखा। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर(Ambedkar) की जयंती पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। CM हेमंत सोरेन ने दो टूक कहा कि अंबेडकर सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक आत्मा हैं। उन्होंने जो संविधान दिया, वही आज भारत की सबसे बड़ी ताकत है।
Ambedkar के विचार आज भी उतने ही जरूरी
उन्होंने याद दिलाया कि बाबा साहेब(Ambedkar) ने अपना पूरा जीवन गरीब, पिछड़े और वंचित समाज के हक की लड़ाई में लगा दिया। CM बोले उनके विचार आज भी उतने ही जरूरी हैं, जितने उस दौर में थे।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने अंबेडकर चौक, डोरंडा, रांची में मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित किया… pic.twitter.com/14tzyYIyPJ
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) April 14, 2026
इसे भी पढ़ें : Ranchi : प्रशासन की सख्ती का जोरदार स्वागत, क्या बोले अजय राय… जानें
इसे भी पढ़ें : Donald Trump : होर्मुज में 158 जहाज तबाह: ट्रंप बोले, कोई भी नजर आया तो उड़ा देंगे…












