Ranchi : रांची(Ranchi) के DC Manjunath Bhajantri और निजी स्कूल प्रबंधन के साथ हुई बैठक के बाद अभिभावकों के बीच न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। वहीं, मनमानी फीस पर लगाम की उम्मीद मजबूत हुई है। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने प्रशासन के इस कदम को सराहनीय बताया। अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अब लग रहा है कि अभिभावकों को न्याय मिलेगा, स्कूलों की मनमानी पर रोक लगेगी।
Ranchi के शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता
अजय राय ने कहा कि अभिभावकों की शिकायतें थी कि हर साल री-एडमिशन के नाम पर मोटी फीस वसूली जाती है, एनुअल चार्ज, डेवलपमेंट फंड, बिल्डिंग फंड, अलग-अलग नाम पर भारी वसूली की जाती है। तय दुकानों से किताब खरीदने का दबाव दिया जाता है। जिससे अभिभावकों की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है।
इसे भी पढ़े :Bundu : बुंडू में इस हाल में मिले जीजा-साली, सनसनी…
इसे भी पढ़े :Maharashtra : एक साथ 11 की मौ’त, मच गई चीख-पुकार
कानून लागू हो तो बदलेगा सिस्टम
अजय राय ने कहा कि Jharkhand Education Tribunal Amendment Act 2017 अगर सही तरीके से लागू हो जाये तो अभिभावकों को निश्चित रूप से न्याय मिलेगा। अजय राय ने कहा कि सभी स्कूलों में फीस निर्धारण समिति अनिवार्य हो, फीस बढ़ाने से पहले अभिभावकों की सहमति जरूरी हो, किताबों की सूची वेबसाइट पर पहले से जारी हो, कहीं से भी किताब खरीदने की स्वतंत्रता मिले एवं नियम तोड़ने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई हो।
एसोसिएशन ने साफ कहा कि अगर प्रशासन ठोस कदम उठाता है तो शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता आयेगी और अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी।










