spot_img
spot_img

नवरात्रि पर CM ने दिया बेजोड़ तोहफा, ये बोल गये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने नवरात्रि पर रांची के लोगों को बेजोड़ तोहफा दिया। लंबे समय से इंतेजार में रहे लोगों का सपना आज साकार हो गया। राजधानी रांची में बहुप्रतीक्षित कांटाटोली फ्लाईओवर का आज CM ने उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद ही CM हेमंत सोरेन खुद इस फ्लाईओवर पर गाड़ी ड्राइव करने लगे। उन्होंने गाड़ी चलाते हुये एक वीडियो भी बनाया, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि इस फ्लाईओवर के बनने से आसपास के लोगों को काफी लाभ होगा। यहां लगने वाले लंबे जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस फ्लाईओवर से एक और कनेक्टिंग फ्लाईओवर जुड़ेगा, जो मेकॉन से सीधे कांटा टोली फ्लाईओवर से जुड़ेगा। इससे लोग सीधे बिना किसी रुकावट के सफर कर सकेंगे। इस फ्लाईओवर का शिलान्यास साल 2017 में किया गया था। कोकर के शांतिनगर से बहू बाजार के पास योगदा सत्संग आश्रम तक बने फ्लाईओवर पर आवाजाही शुरू हो गई। 2.24 किमी लंबी कांटाटोली फ्लाईओवर का निर्माण DRA इंफ्राकॉम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने किया है। करीब 224.94 करोड़ की लागत से बने इस फ्लाईओवर की लंबाई 2240 मीटर और चौड़ाई 16.6 मीटर है।

योगदा सत्संग का CM ने जताया आभार

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि रांची शहर की एक-एक इंच का महत्व है। यहां कुछ भी बनाना बहुत चुनौती भरा होता है। बिना सबके सहयोग से कोई योजना धरातल पर उतारना मुश्किल हो जाता है। इस फ्लाईओवर के लिए प्रयास रहा कि कम से कम आम लोगों की जमीन ली जाये। फ्लाईओवर के निर्माण के लिए योगदा सत्संग ने भी अपनी कुछ जमीन दी है। CM हेमंत सोरेन ने आभार जताते हुये कहा कि हम सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिये, हम सभी मिलकर चीजें सुधार सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस फ्लाईओवर की देखभाल सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी मंदिर में झंडा लगाने की वजह से पहाड़ी मंदिर खतरे में आ गया है। इसलिए कुछ भी करने से पहले वैज्ञानिक रूप से चीजों को समझना जरूरी है। बिजली उपकरणों की चोरी नहीं होनी चाहिये।

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राजधानी रांची में कई फ्लाईओवर प्रस्तावित हैं। कांटाटोली फ्लाईओवर के विस्तारीकरण का काम चल रहा है, सिरमटोली चौक से जो फ्लाईओवर बन रहा है, वह रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर से गुजरेगा। बहुत जल्द उसकी सेवा लोगों को मिलने लगेगी। उन्होंने पर्यावरण को सुरक्षित रखने पर जोर दिया और कहा कि हर बड़ी सोसाइटी में वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम लगाना होगा, हर योजना से पहले पर्यावरण का सर्वे जरूरी है।

विकास को लेकर विचारधारा एकः संजय सेठ

कार्यक्रम में मौजूद रांची सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि हमारी विचारधारा अलग हो सकती है, लेकिन विकास को लेकर विचारधारा एक है। अपनी खुशी का इजहार करते हुये संजय सेठ ने कहा कि राज्य में विकास की गाड़ी तेज करने के लिए केंद्र सरकार पूरा सहयोग करने को तैयार है। न ही पैसे की कमी है और न ही मन की, लेकिन राज्य सरकार को योजना बनाकर भेजनी होगी। उन्होंने CM से आग्रह किया कि राज्य के दूसरे बड़े शहरों में भी कचरा से सीबीजी बनाने के लिए संयंत्र का निर्माण हो। वहीं, रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा कि सबसे ज्यादा भीड़-भाड़ वाले इलाके में यातायात व्यवस्था सुगम होगी और लोगों की परेशानी दूर होगी।

31 परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन

राजधानी रांची के बहू बाजार स्थित संत पॉल कैथेड्रल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कांटाटोली फ्लाईओवर के अलावा 3264 करोड़ की 31 परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया गया। CM हेमंत सोरेन ने 2471.90 करोड़ की 27 योजनाओं का शिलान्यास किया, जिसमें कांटा टोली फ्लाईओवर, बिरसा चौक धुर्वा गोलचक्कर 4 लेन स्मार्ट पथ, कांके चौक- विनोद बिहारी चौक, गोल बिल्डिंग 8 लेन पथ धनबाद शामिल हैं। सिरमटोली कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर व सहजानंद चौक-कांके रोड फ्लाईओवर का शिलान्यास किया गया। सहजानंद चौक स्थित जज कॉलोनी के पास 4 लेन एलिवेटेड पथ के निर्माण कार्य पर सरकार 430.75 करोड़ रुपये खर्च करेगी। वहीं सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर पर सरकार 77.35 करोड़ रुपये खर्च करेगी, जिसकी कुल लंबाई 1.25 किलोमीटर है।

मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता, राज्य सभा सांसद महुआ माजी, विधायक सीपी सिंह, विधायक राजेश कच्छप, विधायक कल्पना सोरेन सहित पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, योगदा मठ आश्रम के स्वामी ईश्वरानंदजी, संत पॉल के फादर एस०डेविड सहित कई छोटे-बड़े अधिकारी और सूडा के डायरेक्टर अमित कुमार मौजूद थे।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...

रांची पुलिस का बड़ा एक्शन… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर फर्राटा भरने...

मेधा डेयरी की पहल बनी गर्भवती का संबल, मिला 6 किलो घी…

Ranchi : रांची से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ...