spot_img

सीएम चंपई सोरेन पलामू की जनता को देंगे सौगात… जानें कब

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : सीएम चंपई सोरेन 10 फरवरी को पलामू में होंगे। कल दिन के 11 बजे उनका पलामू में आगमन प्रस्तावित है। शिवाजी मैदान में आयोजित समारोह में सीएम चंपई सोरेन कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। साथ ही लाभुकों के बीच परिसंपत्तियां बांटेंगे। पलामू की डीसी शशि रंजन और पुलिस कप्तान रीष्मा रमेशन ने शुक्रवार को शिवाजी मैदान और चियांकी हवाई अड्डा पर तैयारियों का जायजा लिया। डीसी ने मीडिया को बताया कि सीएम हेलीकॉप्टर से चियांकी हवाई अड्डा पर उतरेंगे और सड़क मार्ग से शिवाजी मैदान पहुंचेंगे। यहां सोन, कोयल, औरंगा, पाइपलाइन परियोजना की नींव रखेंगे। इस योजना से 11 प्रखंडों को सीधे फायदा मिलेगा।

सीएम पलामू में सोन, कोयल, औरंगा, पाइपलाइन परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इस योजना को पूरा करने में करीब 436 करोड़ रूपए खर्च होंगे। इस परियोजना के पूरा होने से पलामू के प्रमुख जलाशयों में पानी की कमी नहीं रहेगी। सोन, कोयल, औरंगा नदी से पाइपलाइन के जरिये पानी लाकर इन जलाशयों में छोड़ा जायेगा। गर्मी के दिनों में जिले के कई जलाशय सुख जाया करते हैं, लेकिन योजना के पूर्ण होने से पानी की उपलब्धता रहेगा।

राज्य सरकार ने सोन-कोयल-औरंगा पाइपलाइन परियोजना के लिए 436 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट पर पिछले चार साल से काम चल रहा है। इस परियोजना के तहत जुलाई से अक्टूबर तक सोन, कोयल और औरंगा नदी से पानी उठाकर पलामू के विभिन्न जलाशयों को भरा जायेगा। इस परियोजना के तहत जिले के 11 प्रखंडों को सीधा लाभ मिलेगा। 13 विभिन्न जलाशयों को पानी से भरा जाना है। तीनों नदियों से 31.397 एमसीएम पानी उठाया जाएगा। सिंचाई एवं पेयजल के लिए पानी का इस्तेमाल होगा।

देवरी में सोन नदी से पानी लिफ्ट कर छतरपुर क्षेत्र के बटाने, सुखनदिया, करमाकला, विश्रामपुर में धनकाई और ताली बांध में पानी भरा जायेगा। कोयल नदी से चैनपुर के कल्याणपुर तक पाइपलाइन के जरिये पानी पहुंचाया जायेगा और टेमराई, बुटनडुबा और मेदिनीनगर के कई जलाशयों को भरा जायेगा। वहीं मलय, कुन्देलवा, कचरवा, पनघटवा बांध को औरंगा नदी के पानी से भरा जाएगा।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में SI स्तर के 2703 अधिकारियों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...