Kohramlive desk : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दोबारा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बार उनकी दुल्हनिया बनेगी डॉ गुरप्रीत कौर। गुरप्रीत पंजाब के संगरूर की रहने वाली हैं। 48 साल के भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से उनका तलाक हो चुका है। भगवंत और इंद्रप्रीत के दो बच्चे हैं। तलाक के बाद इंद्रप्रीत दोनों बच्चों के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गई। पत्नी और बच्चों से जुदा होने के बाद भगवंत टूट से गये थे। उनकी मां हरपाल की दिली ख्वाहिश थी की उनका मुख्यमंत्री बेटे का घर फिर से बस जाये। भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने डॉ गुरप्रीत कौर को चुना है। डॉ गुरप्रीत भगवंत की बहन मनप्रीत कौर की पहचान वाली हैं।
सीएम भगवंत मान और होने वाली बीवी डॉ गुरप्रीत कौर की उम्र में 16 साल का फासला है। दूल्हे की उम्र 48 साल है, तो वहीं दुल्हन 32 साल की है। तीन बहनों में गुरप्रीत सबसे छोटी है। यहां याद दिला दें कि कॉमेडियन से राजनेता बने भगवंत मान पहली बार संगरूर से सांसद बने थे। इसी साल मार्च महीने में भगवंत पंजाब के सीएम बने। वे आप पार्टी से खड़े हुए थे और प्रचंड जीत हासिल की थी।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें :SSC ने किया बंपर भर्तियों का ऐलान, जानें कब निकलेगी कौन सी भर्ती
इसे भी पढ़ें :बचपन में जिस बेटी को बाप पालता है, जवान होने पर बना लेता है पत्नी…देखें
इसे भी पढ़ें :Netflix Plan होंगे सस्ते, कंपनी की बड़ी तैयारी
इसे भी पढ़ें : थाना में लटकती मिली शख्स की लाश, मचा हड़कम्प… देखें
इसे भी पढ़ें : नहीं रही झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की बेटी
इसे भी पढ़ें : IAS अफसर ने सरकारी बंगले में दारू पिला छात्रा के साथ क्या कर डाला… देखें वीडियो








