DCP बोले, टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित
DCP मोहित गर्ग ने मीडिया को बताया कि घटना उस समय हुई, जब टाइगर श्रॉफ अपनी कार से लौट रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभिनेता को गोली नहीं लगी है और वह सुरक्षित हैं। पुलिस की टीमें मामले की जांच कर रही हैं और फोरेंसिक जांच के जरिये अहम सुराग जुटाने की कोशिश की जा रही है। टाइगर के पिता और अभिनेता जैकी श्रॉफ की टीम ने भी उनके सुरक्षित होने की पुष्टि की है। घटना की खबर सामने आने के बाद प्रशंसकों के बीच चिंता बढ़ गई थी, लेकिन अभिनेता के ठीक होने की जानकारी से राहत मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुये महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस आयुक्त से फोन पर बातचीत कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस को तेजी से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये। घटनास्थल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने संबंधित इलाके को घेरकर रास्ते पर आवाजाही भी रोक दी है।








