Kohramlive : भारतीय क्रिकेट के चर्चित नामों में शामिल रहे संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बार वजह है एक इंटरव्यू में दिया गया उनका दिलचस्प जवाब, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बातचीत के दौरान उनसे भारतीय क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ियों, श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल को लेकर एक मजेदार सवाल पूछा गया। अनाया के जवाब ने क्रिकेट प्रशंसकों के बीच चर्चा छेड़ दी। कृष्णांक अत्रे के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान अनाया से ‘किल, मैरी, हुकअप’ गेम खेलने को कहा गया। इसमें उन्हें तीन क्रिकेटरों के नाम के आधार पर अपनी पसंद बतानी थी। अनाया ने जवाब दिया, श्रेयस अय्यर को ‘किल’, अभिषेक शर्मा से शादी और शुभमन गिल के साथ ‘हुकअप’। उनके इस जवाब की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि, यह एक इंटरव्यू के दौरान खेला गया सवाल-जवाब का खेल था। जिसे उसी संदर्भ में देखा जाना चाहिये।
क्रिकेट के मैदान पर वापसी की तैयारी
अनाया बांगड़ की चर्चा केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है। वह अपने क्रिकेट करियर को दोबारा शुरू करने की दिशा में भी प्रयास कर रही हैं। वह पहले मुंबई में आयु-वर्ग पुरुष क्रिकेट खेल चुकी हैं और अब ऑस्ट्रेलिया जाकर क्रिकेट में वापसी की संभावनाएं तलाश रही हैं। अनाया ने BCCI से महिला क्रिकेट में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर स्पष्ट नीति बनाने की अपील की है। उनका मानना है कि पारदर्शी नियम होने से खिलाड़ियों को अपने भविष्य की योजना बनाने में मदद मिल सकती है। अनाया ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से बातचीत में कहा था कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की नीति का अध्ययन करना चाहिये। उनकी मांग है कि महिला क्रिकेट में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की भागीदारी के लिये स्पष्ट दिशा-निर्देश तैयार किये जायें, ताकि पात्रता और भागीदारी को लेकर अनिश्चितता कम हो सके।
हार्मोनल बदलाव और शारीरिक स्थिति पर रखी अपनी बात
अनाया ने जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी के बाद अपने शरीर में हुये बदलावों का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक, सर्जरी के बाद टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम हुआ है और उन्हें मांसपेशियों, हड्डियों के घनत्व तथा स्टैमिना से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिला क्रिकेट में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की भागीदारी से जुड़े नियम बनाते समय हर खिलाड़ी के मामले का अलग-अलग आकलन किया जाना चाहिये। हालांकि, किसी खिलाड़ी की पात्रता और प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति का फैसला संबंधित खेल संस्था के निर्धारित नियमों और चिकित्सकीय-संबंधी मानकों के आधार पर ही किया जा सकता है। ऑनलाइन आलोचना और ट्रोलिंग को लेकर भी अनाया ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आलोचना करने वाले लोग उनकी जिंदगी और उनके अनुभवों से नहीं गुजरे हैं। उनके शब्दों में, ‘उन्होंने वह अनुभव नहीं किया है, जिससे मैं गुजरी हूं।’
🔴 ANAYA BANGAR WANTS TO MARRY ABHISHEK SHARMA🤯
Q🎙️: Kill, Marry, Hookup – Abhishek Sharma, Shubman Gill, and Shreyas Iyer?
Anaya🎙️:
– Marry Abhishek Sharma ❤️
– Hookup with Shubman Gill😍
– Kill Shreyas Iyer.😭 https://t.co/GjY1neIjGl— Sam (@cricsam02) October 18, 2026








