spot_img

झारखंड की जेलों में नौकरी का मौका, 29 पदों पर भर्ती की तैयारी…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिये अच्छी खबर है। अगर आप 12वीं पास हैं और कंप्यूटर का ज्ञान रखते हैं, तो आपके लिये नौकरी का नया अवसर सामने आ सकता है। राज्य की जेलों में निम्नवर्गीय लिपिक सह कंप्यूटर संचालक के 29 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। लंबे समय से नई भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों की उम्मीदें अब बढ़ गई हैं। गृह विभाग ने इन पदों पर नियुक्ति के लिये झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को अधियाचना भेज दी है। इसके साथ पदों के सृजन और नियुक्ति नियमावली से संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध कराये गये हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आयोग की ओर से अगले महीने भर्ती का विज्ञापन जारी होने की संभावना है। हालांकि, विज्ञापन जारी होने की तारीख और आवेदन की समय-सीमा की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने वर्ष 2023 में शुरू की गई झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की पुरानी प्रक्रिया रद्द कर दी थी। इसके बाद से अभ्यर्थी नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। अब गृह विभाग की ओर से नई अधियाचना भेजे जाने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है। आयोग नया विज्ञापन जारी कर पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित कर सकता है।

12वीं पास हैं? तो जान लीजिये आवेदन की जरूरी शर्तें

जेलों में निम्नवर्गीय लिपिक सह कंप्यूटर संचालक के पदों पर नियुक्ति झारखंड राज्य कारा लिपिक सह कंप्यूटर संचालक संवर्ग नियुक्ति नियमावली-2025 के प्रावधानों के तहत की जायेगी।आवेदन के लिये अभ्यर्थियों को इन प्रमुख शैक्षणिक योग्यताओं पर ध्यान देना होगा:

  • शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से इंटरमीडिएट यानी 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी।
  • कंप्यूटर डिप्लोमा: सरकार से मान्यता प्राप्त एवं निबंधित संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम छह महीने का डिप्लोमा।
  • व्यावहारिक ज्ञान: कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की जानकारी होना आवश्यक।
  • चयन परीक्षा: भर्ती प्रक्रिया झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से पूरी की जायेगी।

कंप्यूटर ज्ञान के साथ हिंदी टंकण की अर्हता भी संबंधित पदों की चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण होगी। अभ्यर्थियों को विस्तृत शर्तों के लिए आधिकारिक विज्ञापन का इंतजार करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें :

अनाया बोली, श्रेयस को ‘किल’, अभिषेक से शादी और शुभमन गिल के साथ… वीडियो वायरल

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट के चर्चित नामों में शामिल...

धनबाद में बड़ा हा’दसा टला…

Dhanbad : खेलते-खेलते एक मासूम अचानक ऐसी मुसीबत में...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दुर्गा पूजा पर बड़ा संदेश…

Kohramlive : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुर्गा पूजा के...

फ्रांस में भड़का गुस्सा, कई शहरों में आगजनी और लूटपाट…

Kohramlive : फ्रांस, बेल्जियम, इटली और पुर्तगाल में हजारों-लाखों लोग...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अनाया बोली, श्रेयस को ‘किल’, अभिषेक से शादी और शुभमन गिल के साथ… वीडियो वायरल

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट के चर्चित नामों में शामिल...

धनबाद में बड़ा हा’दसा टला…

Dhanbad : खेलते-खेलते एक मासूम अचानक ऐसी मुसीबत में...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दुर्गा पूजा पर बड़ा संदेश…

Kohramlive : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुर्गा पूजा के...

फ्रांस में भड़का गुस्सा, कई शहरों में आगजनी और लूटपाट…

Kohramlive : फ्रांस, बेल्जियम, इटली और पुर्तगाल में हजारों-लाखों लोग...