spot_img

विदेश में बैठे शख्स ने मारी फूंक, गंवा बैठे 95 लाख, फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रातों-रात अमीर बनाने का ख्वाब दिखाकर मोटी रकम की ठगी कर लेने के इल्जाम में जीवन गोपीनाथ गलधर को अरेस्ट कर लिया गया। गोपीनाथ झारखंड CID के साइबर क्राइम ब्रांच द्वारा धरा गया। CID जांच से खुलासा हुआ है कि रांची में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी करने का एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। क्रिप्टो करेंसी के जरिये धनबाद के एक शख्स से 95 लाख 20 हजार रुपये साइबर ठगी कर ली गई। साइबर क्रिमिनलों द्वारा फर्जी वेबसाइट बना लोगों को झांसे में लिया जाता था। जांच से खुलासा हुआ कि फर्जी कंपनी के नाम पर करोड़ो रुपये के ट्रांजेक्शन किये गये। महाराष्ट्र, दिल्ली और यूपी में बैंक खाते में ट्रांजेक्शन किये गये। इन बैंक खाताओं में जमा करीब 67 लाख रुपये फ्रीज करवा दिये गये। महाराष्ट्र का रहने वाला गोपीनाथ चीन के कुछ हैकरों के साथ मिलकर ठगी को अंजाम दे रहा है। क्रिप्टो के जरिए ठगी का धंधा ताइवान से किया जा रहा है। गोपीनाथ की गिरफ्तारी के लिए देशभर में लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था। इसी दौरान ताइवान से मुंबई लौटे गोपीनाथ को मुंबई एयरपोर्ट से अरेस्ट कर लिया गया। गिरफ्तार गोपीनाथ के पास से बैंक ऑफ ताइवान का ATM, कई मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, क्रेडिट कार्ड के साथ-साथ 33000 ताइवान डॉलर और 48000 इंडियन करेंसी मिले हैं।

जीवनसाथी.कॉम के जरिए फांसा

CID जांच से खुलासा हुआ है कि जीवनसाथी.कॉम पर उपलब्ध प्रोफाइल के माध्यम से साइबर क्रिमिनलों ने धनबाद के एक शख्स से फिशिंग वेबसाइट www.banocoin.org पर क्रिप्टो करेंसी में निवेश के बहाने 95 लाख 20 हजार रुपये  की ठगी की थी। पीड़ित को निवेश में डबल और ट्रिपल मुनाफा का भरोसा दिलाया गया था। पैसे के निवेश के लिए चाइनीज एप नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया था, वहीं, एप असली लगे, इसके लिए एक फेक वेब पेज भी बनाया गया। लेकिन जैसे ही पैसे की ठगी हुई वेबसाइट भी बंद हो गया और व्हाट्सएप खाता भी। इस संबंध में CID रांची में IT अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। सभी फर्जी वेबसाइटों का मूल स्थान हांगकांग, चीन और कंबोडिया में पाया गया। मनी ट्रेल से यह जानकारी हासिल हुई कि ठगी के पैसे महाराष्ट्र, यूपी और दिल्ली के कुछ इंडियन बैंक खातों में भी भेजे गये। जिसके बाद CID ​​ने I4C गृह मंत्रालय की मदद से महाराष्ट्र के SP  से मदद मांगी गई। महाराष्ट्र में भी दो साइबर क्रिमिनल पकड़े गये।

इसे भी पढ़ें : यादगार होगा लम्हा, CM खुद जुटे तैयारी में…

इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

spot_img

Related articles:

62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

MP : मध्यप्रदेश सरकार ने 62 IPS अधिकारियों के...

फिर एन’काउंटर…

Bihar : बिहार के सीवान में पुलिस ने बड़ी...

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...