spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

यादगार होगा लम्हा, CM खुद जुटे तैयारी में…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची में 15 नवम्बर को आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोह को यादगार बनाने की तैयारी जोर-शोर से शुरू है। समारोह में “आपकी योजना-आपकी-सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम को लेकर आज हाई लेवल मीटिंग की गई। युवा CM हेमंत सोरेन ने पूरे समारोह की तैयारी की मिनट टू मिनट जानकारी ली, वहीं समय रहते सारी तैयारी करने संबंधित कई अहम दिशा-निर्देश दिये। समारोह में लॉन्च की जाने वाली नीतियों, योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास परिसंपत्ति वितरण और अन्य कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि एक विजन के अनुरूप सारे कार्यक्रम तय किये जाये।

कई योजनाओं की मिलेगी सौगात

राज्य स्थापना दिवस समारोह में कई महत्वपूर्ण योजनाओं की लॉन्चिंग होनी है। CM हेमंत सोरेन ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से इस बारे में डिटेल जानकारी ली। CM ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस समारोह में जिन योजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास होना है, उसकी पूरी रूपरेखा समय पर पूरी कर ली जानी चाहिए।

करोड़ों रुपए की योजनाओं का होगा उद्घाटन -शिलान्यास

राज्य स्थापना दिवस समारोह में विभिन्न विभागों के करोड़ों रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास CM हेमंत सोरेन करने वाले हैं। इस अवसर पर रोजगार मेला -सह-नियुक्ति पत्र वितरण, खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार राशि का वितरण, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लाभुक छात्राओं के बीच डीबीटी के माध्यम से राशि का हस्तांतरण और लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया जायेगा।

लॉन्च होगी कई नीति और योजना

CM हेमंत सोरेन के द्वारा स्थापना दिवस समारोह में झारखंड निर्यात नीति झारखंड MSME नीति, झारखंड स्टार्टअप नीति और झारखंड IT डाटा और BPO प्रमोशन नीति लॉन्च की जायेगी। वहीं, अबुआ आवास योजना और मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का भी शुभारंभ होगा।

”आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” का होगा शुभारंभ

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर से 29 दिसंबर तक चलने वाले “आपकी योजना -आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के तीसरे चरण का शुभारंभ होगा। यह सरकार का बहुत खास कार्यक्रम है। दो बार इसका आयोजन हो चुका है, इसके बेहतर अच्छे परिणाम मिले हैं । इसमें लाखों लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ है। ऐसे में इस अभियान का तीसरा चरण बेहतरीन तरीके से आयोजित हो। लोगों को उनका अधिकार मिले, यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी बनती है।

समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की आवाज पहुंचनी चाहिए

CM ने अधिकारियों से कहा कि सरकार की आवाज समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। दूर-सुदूर गांव में रहनेवाले लोगों को सरकार की योजनाओं का हर हाल में लाभ मिले, इसे सुनिश्चित करना है। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को यह अहसास होना चाहिए कि यह सरकार उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उस दिशा में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कई ऐसे भी अधिकारी हैं, जो पहली बार इस कार्यक्रम को आयोजित करेंगे, ऐसे में पहले काम कर चुके अधिकारी एक दूसरे की मदद करें। आपस में समन्वय बनाकर सरकार आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम को सफल बनाये।

सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर विशेष जोर

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि “”आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत अबुआ आवास योजना , अबुआ बीर दिशोम योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, बिरसा कूप योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना और मुख्यमंत्री पशुधन योजना सहित अन्य फ्लैगशिप योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को लाभ दिया जाना चाहिए। वहीं मिले आवेदनों का निष्पादन हर हाल में हो, इसे आपको सुनिश्चित करना है। CM ने यह भी कहा कि कोई इस योजना का लाभ गलत तरीके से ना ले इसे भी सुनिश्चित करेंगे।

शिविर में आने वाले हर आवेदक को फलदार पौधा दें

CM  ने कहा कि “‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत लगने वाले शिविरों में आने वाले सभी आवेदकों को फलदार पौधा देना ना भूलें। उन्हें वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित करें। शिविरों में हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाये जाने का निर्देश दिया गया। CM ने सभी DC से कहा कि वे प्रखंड कार्यालयों का रेगुलर निरीक्षण करें, ताकि संबंधित शिकायतें सरकार तक पहुंचनी चाहिये। ग्रामीणों की दिक्कतों को हर हाल में दूर करना है।

हाई लेवल समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त -सह -अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव एल खियांगते, प्रधान सचिव राजीव अरूण एक्का, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे सहित कई विभागों के छोटे-बड़े अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :पलामू में दर्दनाक हादसा, पत्नी चल बसी…

इसे भी पढ़ें :चलती लग्जरी बस में धुंआ-धुंआ, फिर…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...