रांची में क्रिसमस मिलन महोत्सव, CM ये बोल गये…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के लोयोला ग्राउंड में चार दिवसीय क्रिसमस मिलन महोत्सव 2025 का समापन समारोह आज CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में भव्य तरीके से संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने राज्यवासियों को क्रिसमस और नववर्ष की शुभकामनायें देते हुये कहा कि प्रभु यीशु का जन्म खुशियों का पैगाम लेकर आता है और हर किसी की जिंदगी में खुशियां बनी रहें, यही ईश्वर से उनकी प्रार्थना है। CM हेमंत सोरेन ने समारोह में कहा कि राजधानी रांची में प्रभु यीशु के अवतरण को लेकर शहर के अलग-अलग हिस्सों में क्रिसमस गैदरिंग और आकर्षक विद्युत सज्जा किया गया है। चारों तरफ उमंग, उत्साह और जोश का माहौल है। गीत-संगीत, नृत्य और कैरोल के माध्यम से लोग अपनी खुशियों को साझा कर रहे हैं। लोयोला ग्राउंड में चार दिनों से चल रहे महोत्सव ने लोगों को एक साथ जोड़ने का काम किया।

सद्भाव, एकता और सम्मान का संदेश

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना समाज की जरूरत है। यह सिर्फ सरकार के प्रयासों से संभव नहीं, आप सभी के सहयोग और साथ से ही यह संभव हो सकता है। जब बिना किसी द्वेष के एक-दूसरे का हाथ पकड़कर आगे बढ़ते हैं, तो एक सुंदर वातावरण बनता है जिसमें मान-सम्मान और सद्भावना की भावना उत्पन्न होती है।उन्होंने भरोसा जताया कि सद्भाव, शांति, एकता, प्रेम और सेवा भावना को आत्मसात कर एक बेहतर समाज का निर्माण किया जायेगा। समारोह में विशेष रूप से मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक कल्पना सोरेन, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की,
आर्च बिशप फादर विंसेंट आईन्द, फादर अजीत कुमार खेस, फादर आनंद डेविड खलखो एवं GEL चर्च के मॉडरेटर मार्शल केरकेट्टा मौजूद थे। समारोह के समापन पर CM ने सभी को खुशियों, प्रेम और भाईचारे के संदेश के साथ विदा किया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...

जेल की ऊंची दीवारों के भीतर आखिर क्या हुआ? DC ने दिये जांच के आदेश…

Ranchi : रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय...