spot_img
spot_img
spot_img

1000 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बनेंगे क्रिस गेल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

  क्रिकेट के कई  रिकॉर्ड्स गेल के नाम 

नई दिल्ली: आइपीएल के कई रिकॉर्ड्स गेल ने अपने नाम कर रखे हैं, और एक बार फिर से क्रिस गेल IPL 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। गेल के नाम क्रिकेट जगत में इतने रिकार्ड  दर्ज  है जो साबित  करते है की वो कितने उम्दा खिलाड़ी हैं | एक बार फिर से उनके पास इस आइपीएल के दौरान टी 20 क्रिकेट में एक नया इतिहास रचने का काफी अच्छा मौका है। क्रिस गेल आइपीएल में सबसे ज्यादा छक्के (326) लगाने वाले बल्लेबाज हैं, और टी20 क्रिकेट में उनके नाम पर अब तक कुल 978 छक्के दर्ज हैं। अगर वो इस आइपीएल के दौरान 22 छक्के और लगा लेते हैं तो क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 1000 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। टी20 क्रिकेट में गेल सबसे ज्यादा चौके लगा चुके हैं जिसकी संख्या 1026 है। आइपीएल में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले गेल ने इस लीग के चार सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। साल 2011 में 44 छक्के, 2012 में 59 छक्के, 2013 में 51 छक्के और 2015 में उन्होंने 38 छक्के लगाए थे। पिछले सीजन यानी 2019 में पंजाब के लिए उन्होंने 38 छक्के लगाए थे। 2013 में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए पुणे के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाए थे ओर इस दौरान कुल 17 छक्के जड़े थे। यही नहीं टी20 के किसी एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के (18) लगाने का रिकॉर्ड भी गेल के नाम पर ही है। उन्होंने 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ ये कमाल किया| गेल के टी20 क्रिकेट में रिकॉर्ड की बात करें तो सबसे ज्यादा रन (13,296), सबसे ज्यादा शतक (22), सर्वाधिक अर्धशतक (82), एक पारी में बेस्ट स्कोर (नाबाद 175), सबसे तेज शतक (30 गेंद), हारने वाली टीम की तरफ से मैच में सर्वाधिक रन (नाबाद 151), एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन (2015 में 1665), सबसे ज्यादा मैन आफ द मैच (58) और एक पारी में चौके-छक्कों से सबसे ज्यादा रन (154 रन विरुद्ध पुणे वारियर्स) का रिकार्ड भी गेल के नाम पर है।

इसे भी पढे :चीन की तरह भारत में यूपी होगा खिलौना हब|

इसे  भी पढे :राजद को झटका,  वरिष्‍ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने पार्टी से दिया इस्‍तीफा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सुबह घर पहुंचे बच्चे, सामने था मां की मौ’त का खौफनाक मंजर… जानें

Ranchi : राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से...

बच्चे हों या बुजुर्ग, ये 5 योगासन बदल सकते हैं आपकी सेहत…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता तनाव और बिगड़ती...

उठते ही चाय की चुस्की? आपकी सेहत पर पड़ सकती है भारी…

Kohramlive : भारत में लाखों लोगों की सुबह की...

चीनी छोड़िये, इन 5 चीजों से बढ़ाइये मिठास और सेहत…

Kohramlive : सुबह की चाय हो, मिठाई हो या...