spot_img
spot_img

हादसे में चित्रा की गई जान, पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह की थी बहू…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पूर्व विदेश मंत्री रहे जसवंत सिंह की बहू चित्रा सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं उनके बेटे मानवेंद्र सिंह और पोता हमीर सिंह और ड्राइवर दिनेश रावत जख्मी हो गये। बेतरह जख्मी को अलवर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। लगभग 54 साल की चित्रा सिंह कार के पीछे वाली सीट पर बैठी थीं। ये सभी दिल्ली से जयपुर जा रहे थे। रास्ते में ही ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया। कार डिवाइडर को पार करते हुये एक दीवार से टकरा गई। यह हादसा मंगलवार की शाम 5 बजे अलवर के नौगांवा के पास खुसपुरी में हुआ।

इस सड़क हादसे में पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह के सीने की पसली टूटी है। फेफड़े में भी गंभीर चोट लगी है। वहीं उनके बेटे हमीर सिंह के हाथ और नाक में गंभीर चोटें लगी है। ड्राइवर दिनेश रावत का पैर भी फ्रैक्चर हो गया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। कार के आगे के दोनों एयरबैग खुल गये थे। मानवेंद्र सिंह बाड़मेर-जैसलमेर से एक बार सांसद बने हैं, वहीं उनकी पत्नी चित्रा सिंह उनके साथ में राजनीति में लंबे समय से एक्टिव थी। इनका एक बेटा और एक बेटी है। लंबे समय से जोधपुर एयरफोर्स एरिया में रहते हैं। इनका पैतृक गांव बालोतरा जिले की जसोल में है। पूर्व विदेश मंत्री की पुत्रवधू चित्रा सिंह चित्तौड़गढ़ के भैंसरोडगढ़ राजघराने परिवार से हैं। इस हादसे पर पूर्व CM अशोक गहलोत ने गहरा दुख जताया है।

इसे भी पढ़ें : रांची में इस जगह बंद कराई गईं दुकानें और प्रतिष्ठान… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : RJD सुप्रीमो से अब तक पूछताछ जारी… देखें

इसे भी पढ़ें : फिर बढ़ी छुट्टियां, बंद रहेंगे स्कूल… जानें कब तक

इसे भी पढ़ें : झुमरा बाजार में चुंगी वसूली का जोरदार विरोध… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बड़े गुंडे के नाम पर दादागिरी, पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : रोबर्ट ने लुटेरों को दिया गेम, रांची में किया बंटवारा… जानें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में ठंड से मिलेगी राहत, चढ़ेगा पारा… जानें कब स

इसे भी पढ़ें : मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पति से हुआ तलाक, देवर निकला बड़ा जल्लाद… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Miss Universe India 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट बनीं झारखंड की निकिता

Bokaro : टीटीपीएस ललपनिया की बेटी कुमारी निकिता ने...

पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी

Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी गांव के...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...