Ranchi : वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे दिन चीन और थाइलैंड के बीच मैच शुरू हो गया। शुरूआती दौर में चीन थाइलैंड पर हावी रहा। मैच के 11 वें मिनट पर चीन ने पहला गोल किया। चीन की जॉन्ग जियाकी ने यह गोल किया। रांची के मोरहाबादी मैदान में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में दूसरा मैच जापान और कोरिया में हुआ। जापान ने कोरिया को 4-0 से हरा दिया। जापान की कोबायसी एमी ने पहला गोल किया। 15वें मिनट बाद जापान ने दूसरा गोल किया। यह गोल जापान की कप्तान नागाई यूरी ने किया। मैच के 19वें मिनट में जापान की हासेगावा मियू ने तीसरा गोल दागा। मैच के 49वें मिनट में जापान की टोरियामा माय ने चौथा गोल दागा। मैच के खत्म होने तक जापान हावी रहा। जापान को 5 पेनाल्टी शूटआउट मिला।
इससे पहले मैच का उद्घाटन पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया। आज के मैच में जापान टीम की खिलाड़ी नगाई हाजुकी ने अपना 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच पूरा किया। इस मौके मंत्री मिथलेश ठाकुर एवं झारखंड के विकास आयुक्त अरूण कुमार सिंह ने साझा तौर पर उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया। भारत का मलेशिया का मैच रात 8.30 बजे से होगा। मैच में एंट्री फ्री है। पहले आओ, जगह पाओ, वाले फार्मुला पर दर्शकों को स्टेडियम में जगह मिल रही है, वहीं स्टेडियम के भर जाने पर एंट्री बंद कर दी जायेगी। दर्शक मोराबादी मैदान एवं फुटबॉल स्टेडियम के LED स्क्रीन पर मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी की बढ़ी ईडी रिमांड, जानें कब तक
इसे भी पढ़ें : झारखंड में नवाजी गई जापान की खिलाड़ी नगाई हाजुकी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : लातेहार में हाथियों का तांडव… देखें
इसे भी पढ़ें : शरद पूर्णिमा और साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, कैसे क्या करें… जानें यहां
इसे भी पढ़ें : इन राशि वालों पर मां लक्ष्मी आज रहेंगी मेहरबान… जानें
इसे भी पढ़ें : BPSC 67वीं परीक्षा का रिजल्ट आउट, यहां करें चेक…
इसे भी पढ़ें : फास्ट चार्जिंग के साथ Oppo लाया धमाकेदार फोन, कीमत बस…










