JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव के घोड़ा चौक के पास गुरुवार की सुबह एक स्कार्पियो ने सड़क किनारे जा रहे 10 साल के आनंद देवगम को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। टीएमएच में उसका इलाज चल रहा है।
Read More : इस फॉर्मूले के आधार पर आएंगे #CBSE की 12वीं परीक्षा के रिजल्ट
पुलिस ने लोगों को समझाया तो हटा जाम
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ने मरीन ड्राइव को जाम कर दिया। स्कार्पियो चालक पर कार्रवाई की मांग पर आसपास की बस्ती के लोग मौके पर जमा हो गए। 3 घंटा तक मरीन ड्राइव को जाम रखा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझा कर वहां से हटाया गया।
Read More :इस फॉर्मूले के आधार पर आएंगे #CBSE की 12वीं परीक्षा के रिजल्ट








