spot_img
spot_img
spot_img

मुख्य सचिव बोले, अब हर नागरिक बने भागीदार…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में रविवार का दिन एक नई प्रशासनिक पहल का गवाह बना। झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया पूरी कर एक मजबूत संदेश दिया। उन्होंने कहा, जनगणना सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं, यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है। राज्य में स्व-गणना अभियान 1 मई से 15 मई तक चल रहा है। इस दौरान नागरिक खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। मुख्य सचिव के इस कदम को प्रशासन ने सक्रिय और उत्साहपूर्ण भागीदारी का प्रतीक बताया। 15 मई के बाद जनगणना का दूसरा चरण शुरू होगा। 16 मई से 14 जून 2026 तक मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य पूरे झारखंड में चलेगा। इस दौरान प्रगणक कर्मी घर-घर जाकर डेटा संग्रह करेंगे। सभी जिलों में इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस मौके पर जनगणना और प्रशासन से जुड़े कई अधिकारी जैसे झारखंड के जनगणना कार्य निदेशालय निदेशक प्रभात कुमार, रांची नगर निगम के नगर आयुक्त सुशांत गौरव, संयुक्त निदेशक डॉ. सत्येंद्र कुमार गुप्ता, रांची के जिला सांख्यिकी अधिकारी शेषनाथ बैठा, सहायक निदेशक ज्ञानचंद्र महतो मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…

इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...