Ranchi : मौसम के बदलते ही कई तरह की बीमारियों ने पांव पसार लिये हैं। राजधानी रांची में सर्दी, खांसी और मौसमी बुखार आम हो चुके हैं, लेकिन जो सबसे ज्यादा चिंता का कारण बन रहा है, वो है चिकनपॉक्स। रोजाना 3 से 4 नये केस सामने आ रहे हैं, बच्चे हों या बड़े, कोई अछूता नहीं। डॉक्टरों की मानें तो लापरवाही भारी पड़ सकती है। रांची के BAU के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ उमा शंकर वर्मा की सलाह है कि पहले दिन से इलाज जरूरी है, वर्ना बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। आइसोलेशन जरूरी है, ताकि और लोगों को इन्फेक्शन न हो। 8 से 10 दिन की दवा का कोर्स लें, बिना रूके-चूके। स्वच्छता अपनायें, खासकर त्वचा और कपड़ों को लेकर। नहाना भी बेहद जरूरी है। मशहूर चिकित्सक डॉ. उमा शंकर वर्मा कहते हैं “बचपन में वैक्सीनेशन जरूरी है। वैक्सीन लेने वालों में रोग हल्का होता है और जल्दी ठीक हो जाते हैं।” साफ-सफाई रखें, लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। चिकनपॉक्स को हल्के में न लें।
चिकनपॉक्स ने बढ़ाई चिंता, क्या बोले डॉक्टर… जानें
Date:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…
Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...
मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें
Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...
रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…
Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...
90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…
Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...
चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…
Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...









