spot_img
spot_img

‘छोटे सरकार’ का शाही अंदाज फिर वायरल, वीडियो ने मचाई सनसनी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : पटना की सड़कों पर एक बार फिर वही पुराना नजारा लौट आया, सफेद कपड़ों में नेता, काले चश्मे में रौब और सामने खड़ा काला घोड़ा। जैसे ही उन्होंने कहा “चल”… घोड़ा चल पड़ा। फिर बोले “आगे बढ़”… और घोड़ा आगे बढ़ गया। मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह का यह अनोखा अंदाज इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पटना स्थित अपने आवास के बाहर अनंत सिंह काले रंग के घोड़े की लगाम थामे नजर आये। वीडियो में वे सफेद शर्ट, लोअर और काले चश्मे में दिख रहे हैं। उनके आसपास समर्थकों की भीड़ थी, जो इस पूरे पल को मोबाइल कैमरे में कैद करती नजर आई। कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

घोड़ों के शौक के लिये मशहूर हैं ‘छोटे सरकार’

राजनीति के अलावा अनंत सिंह अपने अलग शौक के लिये भी जाने जाते हैं। बताया जाता है कि एक समय उनके पास दर्जनों घोड़े थे। कहते हैं उन्होंने अपने घर में अजगर और हाथी तक पाल रखे थे। उनका यह अनोखा शौक उन्हें आम नेताओं से अलग पहचान देता है। उनके शौक से जुड़ा एक पुराना किस्सा भी काफी मशहूर है। साल 2007 में लालू प्रसाद यादव का घोड़ा सोनपुर मेले में बिक्री के लिये आया था। अनंत सिंह उस घोड़े को खरीदना चाहते थे, लेकिन सीधे खरीदना आसान नहीं था। ऐसे में उन्होंने एक किसान के जरिये घोड़ा खरीदवाया और बाद में उसी घोड़े के साथ मेले में नजर आये। विधायक बनने के बाद भी उनका शाही अंदाज चर्चा में रहा। कई बार वे घोड़ा-बग्घी पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे। उनकी बग्घी खास लाइट और म्यूजिक सिस्टम से सजी रहती थी, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन जाती थी। दुलारचंद यादव हत्याकांड में Patna High Court से जमानत मिलने के बाद 23 मार्च को अनंत सिंह जेल से रिहा हुये। जेल के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी थी। रिहाई के बाद सामने आया यह पहला बड़ा वीडियो है, जिसने एक बार फिर उन्हें चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...

एलन मस्क बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर…

Kohramlive : दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क...

नकली ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा था, ऐसे धरा गया 21 साल का ये छलिया…

UP : यूपी के शाहजहांपुर में सेना के आला...