‘नहाय-खाय’ से छठ की शुरुआत कल से, श्रद्धा, ऊर्जा और आस्था की कहानी… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : चार दिनों तक चलने वाला लोकआस्था का महापर्व छठ कल से शुरू है। यह पर्व सिर्फ पूजा नहीं, बल्कि शुद्धता, अनुशासन और आत्मिक ऊर्जा का प्रतीक है। इसकी शुरुआत पहले दिन के ‘नहाय-खाय’ से होती है। वह दिन जब भक्त सूर्योदय की पहली किरण के साथ पवित्र जल में स्नान कर अपने तन और मन दोनों को निर्मल करते हैं। कल यानि 25 अक्टूबर को नहाय-खाय, 26 अक्टूबर को खरना, 27 अक्टूबर को संध्या अर्घ्य एवं 28 अक्टूबर को ऊषा अर्घ्य और व्रत पारण है। इस वर्ष का छठ पर्व शरद ऋतु की सुगंध भरी हवाओं के साथ 25 अक्टूबर से शुरू होगा और 28 अक्टूबर की प्रभात बेला में ऊषा अर्घ्य के साथ पूर्ण होगा। ‘नहाय-खाय’ के दिन व्रती महिलायें नदी या तालाब में स्नान कर सात्विक भोजन ग्रहण करती हैं। यह दिन अंदर और बाहर दोनों की शुद्धि का प्रतीक माना जाता है। भोजन में लहसुन-प्याज का त्याग कर भक्ति की लौ प्रज्वलित की जाती है। लेकिन इस दिन का एक और गूढ़ अर्थ है, “रंगों का चयन।” क्योंकि छठ सिर्फ व्रत नहीं, बल्कि प्रकाश और आस्था के रंगों का संगम है। सादगी छठ की आत्मा है। इसलिए कृत्रिम, चमकीले या तड़क-भड़क वाले रंगों से बचें। कॉटन या सिल्क जैसे प्राकृतिक वस्त्र इस दिन के लिये सबसे उपयुक्त माने जाते हैं।

नहाय-खाय के दिन पहनें ये रंग

हल्का पीला — सूर्यदेव की रोशनी का रंगः हल्का पीला रंग सूर्य की ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक है। यह मन में शांति, आत्मविश्वास और भक्ति का भाव जगाता है। छठ में इसे सबसे पवित्र रंग माना जाता है, क्योंकि यह सीधे सूर्यदेव की किरणों से जुड़ा है।

लाल — समर्पण और शुभता का प्रतीकः लाल रंग हमेशा से शक्ति और प्रेम का प्रतीक रहा है। व्रती महिलाएं इसे पहनकर अपनी आस्था का इजहार करती हैं। यह रंग माहौल में उत्साह और जीवन का स्पंदन भर देता है।

हल्का नारंगी या केसरिया — साधना और भक्ति का रंगः यह रंग आध्यात्मिकता और संतुलन का द्योतक है। केसरिया वस्त्र नहाय-खाय के दिन धारण करने से व्रती के भीतर ऊर्जा और संतुलन दोनों बढ़ते हैं। यह रंग मानो कहता है, “भक्ति में रंग जाओ, ताकि जीवन में प्रकाश भर जाये।”

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...