spot_img

जय भीम के नारों से गूंजा चौपारण…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के मौके पर चौपारण की धरती “जय भीम” के जयकारों से गूंज उठी। अंबेडकर विचारधारा मंच के बैनर तले ब्लॉक परिसर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 26 पंचायतों से हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्य अतिथि विधायक मनोज यादव, पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह, पूर्व डीएसपी केदारनाथ राम, जीप उपाध्यक्ष किशुन यादव समेत अन्य गणमान्य लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विधायक मनोज यादव ने कहा, “बाबा साहब ने भारत को समावेशी संविधान देकर हर वर्ग को अधिकारों से सशक्त किया। आज जरूरत है उनके विचारों को आत्मसात करने की।” शोभायात्रा ब्लॉक मैदान से शुरू होकर चतरा मोड़, केंदुआ मोड़ होते हुये जीटी रोड से वापस ब्लॉक मैदान पहुंची और सभा में तब्दील हो गई।


संगीत की धुन पर झूमते लोगों ने शोभायात्रा को उत्सव में बदल दिया। सभा में डॉ. बालेश्वर राम, प्रमुख पूर्णिमा देवी, प्रो. बिराज रविदास, रामाधीन तुरी, सुनीता देवी, विकास यादव, बसंती देवी, अर्जुन रविदास समेत कई वक्ताओं ने विचार रखे।कार्यक्रम का संचालन प्रो. बिराज रविदास ने किया और मुख्य अतिथि को बुके देकर सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें : एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…

इसे भी पढ़ें : बाघमारा CHC में नवजात की मौ’त पर बवाल…

इसे भी पढ़ें : TSPC के सब-जोनल कमांडर की कहानी पर लगा ब्रेक…

इसे भी पढ़ें : किसानों की योजना में सेंध, 2.45 लाख ‘डबल एंट्री’ का खुलासा…

इसे भी पढ़ें : भाजपा मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, क्या-क्या कहा… देखें वीडियो

spot_img

Related articles:

एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…

Garhwa : गढ़वा के चिनिया थाना क्षेत्र के भुइयां...

बाघमारा CHC में नवजात की मौ’त पर बवाल…

Dhanbad : धनबाद के बाघमारा स्थित Baghmara Community Health...

TSPC के सब-जोनल कमांडर की कहानी पर लगा ब्रेक…

Ranchi : रांची और लातेहार के बीच दहशत का...

किसानों की योजना में सेंध, 2.45 लाख ‘डबल एंट्री’ का खुलासा…

Bihar : बिहार में किसानों के लिये बनी सबसे...

भाजपा मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, क्या-क्या कहा… देखें वीडियो

Kohramlive : विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद...