Chatra : चतरा पुलिस ने दो अफीम तस्कर को धर दबोचा है। चतरा पुलिस कप्तान राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी की जयमंगला बस में दो अफीम तस्कर चतरा से गया की ओर जा रहे हैं। मिली सूचना पर DSP केदारनाथ राम की देखरेख में एक टीम गठित की गई। गठित टीम ने जयमंगल बस को मोरैनवा टोल प्लाजा के पास रोका और जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने 27 साल के अंगलेश कुमार दांगी और 25 साल के कृष्णा कुमार दांगी को पकड़ा। पुलिस ने दोनों की तलाशी ली। तलाशी के दरम्यान पुलिस ने अंगलेश कुमार दांगी के दोनों पैर में एंकलेट लगाया हुआ पाया। जब एंकलेट को उतारा गया तब दोनों एंकलेट के अंदर कुल 1 किलो अफीम मिला। पूछने पर बताया कि अफीम को कृष्णा कुमार दांगी के साथ बेचने के जा रहा था। तस्करों ने बताया कि लावालौंग के पास अफीम की खेती किया था। उसी खेती से अफीम को निकाल बेचने के लिए डोभी ले जा रहा था। वहीं उनके पास से एक एंड्रॉयड मोबाईल और एक कीपैड मोबाईल जब्त किया गया है।
इसे भी पढ़ें :भूकंप के चलते दफ्तरों व घरों से बाहर निकले लोग
इसे भी पढ़ें :आज से चार दिन बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट
इसे भी पढ़ें :पीएम आज 70000 युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
इसे भी पढ़ें :रांची से पटना जा रही वंदे भारत ट्रेन का कोडरमा में…
इसे भी पढ़ें :नाबालिग ने लूट ली नाबालिग की आबरू… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :गेहूं को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, देखें क्या
इसे भी पढ़ें :1 जुलाई से 17500 रुपये महंगी होने वाली है ये कार, देखें
इसे भी पढ़ें :आज से चार दिन बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट
इसे भी पढ़ें :क्या आप जानते है नारियल के अंदर पानी कहां से और कैसे आता है
इसे भी पढ़ें :अंडरवर्ल्ड डॉन जफर सुपारी के छोटे भाई मुबारक ने ली जेल में आखिरी हिचकी…












