spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Chatra : बीच बाजार माओवादियों ने युवक को गोलियों से भूना, मौत

Date:

spot_img
spot_img

कटकमसांडी (Chatra) : हज़ारीबाग-चतरा बार्डर स्थित आराभुसाई पंचायत के झोंझी गांव निवासी नागेश्वर यादव पिता भोला यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार शाम लगभग 5 से 6 बजे  के बीच की है। जानकारी के अनुसार नागेश्वर यादव मयूरहंड थाना स्थित कर्मा में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नागेश्वर यादव सब्जी खरीदने के बाद थैला लेकर अपने बाइक पर बैठने वाला था। इसी बीच जंगल क्षेत्र से तीन लोग हथियार के साथ आए और उस पर गोली चला दी। सभी का चेहरा कपड़े से बंधा हुआ था।

इसे भी पढ़ें : Maoists का तांडव, सड़‍क निर्माण में लगे 5 वाहनों को फूंका

# Chatra : जंगल की ओर भाग निकले हथियार बंद अपराधी

नागेश्वर को तीन गोली मारी गई। गोली मारने के बाद तीनों हथियारबंद अपराधी जंगल की ओर भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों का यह भी कहना है कि गोली मारे जाने के बाद वे लोग माओवादी जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे। गोली चलाने की घटना के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गयी। सभी लोग इधर-उधर भागने लगे। कई लोग अपना सामान छोड़कर ही बाजार से भाग खड़े हुए। इधर घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। खबर लिखे जाने तक नागेश्वर यादव बाइक के साथ घटनास्थल पर ही पड़ा हुआ था। पुलिस घटना स्थल पर  नहीं पहुंच पायी थी।

इसे भी पढ़ें : रेस्क्यू की गई 22 लड़कियों को CM Hemant Soren ने सौंपा नियुक्ति पत्र

इसे भी पढ़ें : Gangrape-murder केस में युवक को पकड़ा, विरोध में थाने का घेराव

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: