Kohramlive : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा करने की चाह रखनेवाले अगले सप्ताह से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इस बार श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण में 60 प्रतिशत कोटा ऑनलाइन और 40 प्रतिशत कोटा ऑफलाइन तय किया गया है। वहीं प्रशासन द्वारा 15 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी जायेंगी। आने वाली तिथि 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के मौके पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा का आगाज हो जायेगा। निर्धारित तिथि के मुताबिक बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खोले जायेंगे। गरीब और जरूरतमंद यात्रियों के ठहरने और खाने पीने का मुफ्त में इंतेजाम किया गया है। वहीं शुरुआती एक महीने VIP दर्शन पर रोक रहेगी।
इसे भी पढ़ें :न्योता पाकर दिग्गज तेंदुलकर यह पोस्ट कर गये…
इसे भी पढ़ें :धराये लुटेरों ने खोले कई राज, क्या बोल गईं SP… देखें वीडियो





