spot_img

लापुंग में ब’वाल, थानेदार रांची रेफर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची से सटे लापुंग में मंगलवार को जमीन विवाद के मसले पर बुलाई गई ग्रामसभा में बवाल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि बैठक के दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों पर अचानक हमला कर दिया गया, जिसमें लापुंग थानेदार संतोष यादव और एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गये। थानेदार के सिर में गहरी चोट आने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है।

प्रशासनिक सतर्कता के बावजूद हमला

जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा में असामाजिक तत्वों की मौजूदगी की सूचना पर लापुंग थानेदार संतोष यादव स्वयं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। स्थिति सामान्य प्रतीत हो रही थी, लेकिन अचानक भीड़ में से कुछ लोगों ने हमला कर दिया। DSP अशोक राम ने बताया कि पुलिस टीम पूरी तैयारी के साथ पहुंची थी, लेकिन हमले की प्रकृति अचानक और उग्र थी।

हालात तनावपूर्ण, अतिरिक्त बल तैनात

घटना के बाद लापुंग में तनाव का माहौल है। रूरल एसपी समेत कई थाना प्रभारियों को मौके पर कैंप करने का निर्देश दिया गया है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस को आशंका है कि इस घटना के पीछे बाहरी उकसावे की भूमिका हो सकती है। शुरुआती जांच में कुछ ऐसे संकेत मिले हैं कि कुछ अज्ञात लोग ग्रामसभा में घुल-मिल कर उकसाने का काम कर रहे थे। यहां याद दिला दें कि इसी सप्ताह रांची के बेड़ो थाना पर भी हमला किया गया था।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...